
diploma courses admission
अजमेर
राज्य के सरकारी और निजी पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रथम वर्ष डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। तकनीकी शिक्षा विभाग केंद्रीय प्रवेश पद्धति से प्रवेश के तहत विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन और विकल्प पत्र मांग चुका है।
प्रदेश में 43 सरकारी और 108 निजी पॉलेटेक्निक कॉलेज संचालित हैं। इनमें इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम की करीब 39 हजार 895 सीट हैं। सरकारी कॉलेज में करीब 5 हजार और निजी कॉलेज में 34 हजार सीट हैं। विभिन्न कॉलेज के पाठ्यक्रमों में विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है। बुधवार से ऑनलाइन फार्म भरने प्रारंभ हो गए हैं। विद्यार्थी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए फार्म भर चुके हैं।
यह है प्रवेश कार्यक्रम (तकनीकी शिक्षा विभाग के अनुसार)
अस्थाई योग्यता सूची-8 जुलाई
अस्थाई योग्यता सूची में संशोधन और दस्तावेज अपलोड-9 से 12 जुलाई
अंतिम मेरिट लिस्ट-16 जुलाई
प्रथम सीट आवंटन-22 जुलाई
आवंटन के बाद नोडल केंद्र पर रिपोर्टिंग और अपवर्ड मूवमेंट-23 से 29 जुलाई
इन पाठयक्रमों में प्रवेश
सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, प्रिंट टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स (फाइबर ऑप्टिक्स), केमिकल, प्लास्टिक टेक्नोलॉजी, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट एन्ड केटरिंग, मेकेनिकल (ऑटोमोबाइल), मेकेनिकल (रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग), कम्प्यूटर, आईटी, फैशन डिजाइनिंग, कॉस्मेटिक्स एन्ड ब्यूटी और अन्य
Published on:
4 Jul 2019, 8:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.