अजमेर

एलिवेटेड रोड के कारण डेढ़ सौ साल पुराने मार्टिंडल ब्रिज में भी बदलाव

- एलिवेटेड रोड पर एक दिन पहले ही शुरू हुआ दोतरफा यातायात , अब लेना ही होगा जीसीए चौराहा व मोईनिया से यू-टर्न उद्घाटन से महज 50 दिन के भीतर कई प्रयोगों व कमेटियों के निरीक्षण के बाद आखिरकार एलिवेटेड रोड पर दोतरफा यातायात रविवार से फिर शुरू हो गया।
less than 1 minute read
Jun 25, 2023
एलिवेटेड रोड के कारण डेढ़ सौ साल पुराने मार्टिंडल ब्रिज में भी बदलाव
एलिवेटेड रोड के कारण डेढ़ सौ साल पुराने मार्टिंडल ब्रिज में भी बदलाव

अजमेर. उद्घाटन से महज 50 दिन के भीतर कई प्रयोगों व कमेटियों के निरीक्षण के बाद आखिरकार एलिवेटेड रोड पर दोतरफा यातायात रविवार से फिर शुरू हो गया। हालांकि जिला कलक्टर डॉ भारती दीक्षित ने औपचारिक रूप से इसे सोमवार से शुरू करने को कहा था। लेकिन विभागों ने बतौर ट्रायल रविवार से ही दोतरफा यातायात शुरू कर दिया है। एलिवेटेड रोड के यातायात को सुगम करने के लिए ब्रिटिश राज में बने मार्टिंडल ब्रिज पर भी बदलाव करना पड़ा है। ब्रिज के ट्राइ-एंगल पर डिवाइडर बनाकर नसीराबाद रोड व श्रीनगर रोड से आने वाले ट्रैफिक को जीसीए वाली भुजा पर उतारा गया है। जहां जीसीए चौराहे तक जाकर यह वाहन स्टेशन व एलिवेटेड रोड पर आने के लिए यू-टर्न लेंगे।

एलिवेटेड रोड पर सोमवार से नियमित रूप से दोतरफा यातायात व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। हालांकि रविवार को इसे प्रायोगिक रूप से शुरू कर दिया गया। फिलहाल इससे यातायात में सुगमता दिखी है। हालांकि रविवार होने से नसियां व आगरा गेट के आसपास यातायात जाम नहीं हुआ। इसे आने वाले दिनों में और परखा जाएगा।

यह किए बदलाव, ऐसे चलेगा यातायात

- एलिवेटेड रोड पर गांधी भवन चौराहा प्वाइंट पर डिवाइडर हटाए

- केसरगंज से चढ़कर गांधी भवन प्वाइंट से पुराने आरपीएससी सर्किल पर उतरा जा सकेगा- जीसीए चौराहे पर यू टर्न

- मोईनिया इस्लामिया स्कूल के सामने से यू टर्न के बाद मार्टिंडल ब्रिज जा सकेंगे

Published on:
25 Jun 2023 11:26 pm