23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईशा केस में आया नया मोड, लव मैरिज के 3 साल बाद भी पति का दूसरी लड़की से अफेयर; ससुर ने लगाया आरोप

अजमेर जिले के रामगंज थाना क्षेत्र में तीन साल पहले लव मैरिज कर नई जिंदगी शुरू करने वाली ईशा खींची की मौत के मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच अब ईशा की मौत मामले में नया मोड आ गया है।
2 min read
Google source verification
Isha Khinchi

ईशा खींची। फोटो: पत्रिका

अजमेर। अजमेर जिले के रामगंज थाना क्षेत्र में तीन साल पहले लव मैरिज कर नई जिंदगी शुरू करने वाली ईशा खींची की मौत के मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच अब ईशा की मौत मामले में नया मोड आ गया है। दरअसल, लव मैरिज के 3 साल बाद रिश्तों में आई दरार के पीछे की असली वजह उसका पति ही था। मृतका के परिजनों का कहना है कि पति मनीष दूसरी लड़कियों से बात करता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका था

पत्रिका से बातचीत में ईशा के पिता धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि तीन साल पहले बेटी ने मनीष से प्रेम विवाह किया था। परिवार से अलग दोनों पहाड़गंज में किराए पर रह रहे थे। रक्षाबंधन से ईशा पीहर में रह रही थी। वह रोज 12 से 1 बजे पहाड़गंज जाती, खाना बनाती, सफाई कर वापस आ जाती।

लव मैरिज के बाद भी मनीष का दूसरी लड़की से था अफेयर

पिता ने पति मनीष पर शराब पीकर झगड़ा करने और दूसरी युवती से अफेयर का आरोप लगाया है। धर्मेन्द्र का कहना है कि मनीष कई लड़कियों से बात करता है। दो दिन पहले ईशा को इसकी जानकारी मिली तो कलह हुआ। एक दिन पहले शराब पीकर झगड़ा किया। 21 सितम्बर को फिर विवाद हुआ तो ईशा ने फांसी लगा ली। पिता ने कहा- मनीष कह रहा है कि वह बाथरूम में था, लेकिन लोहे का गेट कैसे खुला, कैसे उतारा, कुछ पता नहीं।

पिता की रिपोर्ट पर केस दर्ज

ईशा का सोमवार सुबह पति के अजमेर पहाड़गंज स्थित किराए के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला था। ईशा कुछ समय से पीहर में रह रही थी, लेकिन पति के लिए खाना बनाने नियमित रूप से कमरे पर आती थी। पुलिस पड़ताल के अनुसार ईशा को दो दिन पहले पति के शराब पीने और किसी अन्य युवती से अफेयर की जानकारी हुई। इस बात को लेकर 20 सितंबर को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद से ही रिश्तों में तरार आ गई। मंगलवार सुबह तहसीलदार ओम सिंह लखावत की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। रामगंज थानाप्रभारी हरिपाल सिंह ने बताया कि पड़ताल में पति-पत्नी के बीच शराब पीने व अन्य युवती से अफेयर को लेकर विवाद की बात सामने आई है। प्रकरण से मृतका के पिता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण में एसडीएम अजमेर जांच कर रहे है।