अजमेर

Mandi Update: 400 रुपए क्विंटल उछला चना

मीडियम चना दाल 5400 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत  
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Aug 2020, 11:54 PM IST
chana-dal--tur-and-masoor-dal-remained-soft.jpg
,,

अजमेर/जयपुर. चने का स्टॉक कम होने तथा दिसावरी मांग लगातार बनी रहने से चना व इसकी दाल में जोरदार तेजी का रुख बना हुआ है। दो सप्ताह के अंतराल में चना 400 रुपए प्रति क्विंटल उछल गया है। जयपुर मंडी में मिल डिलीवरी चना गुरुवार को 4600 रुपए तथा मीडियम चना दाल 5400 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत बोली जा रही थी। सिंघल दाल मिल के कमल अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में नेफैड के पास भी चने का स्टॉक निरंतर घट रहा है। चना व इसकी दाल की सप्लाई राहत कार्यों में होने से भी नेफैड के स्टॉक में कमी आई है। सरकार के पास वर्ष 2020 में खरीदे हुए चने का ही स्टॉक रह गया है। इसे देखते हुए चने में मंदी के आसार नहीं हैं।

जानकारों का कहना है कि निजी हाथों में चने का स्टॉक नहीं के बराबर है। दूसरी ओर एनसीडैक्स एवं नेफैड के पास ही चने का सीमित स्टॉक है। अग्रवाल ने बताया कि चने की बिजाई दिवाली के आसपास होती है तथा नया चना अप्रैल तक ही मंडियों में आता है। इन परिस्थितियों में चने का मिल डिलीवरी व्यापार 5000 रुपए प्रति क्विंटल में भी होने के आसार बन सकते हैं। इस बीच चने की कीमतें बढ़ने के साथ ही काबली चने के भावों में भी लगातार तेजी का रुख देखा जा रहा है। जयपुर मंडी में काबली चने के भाव 6000 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बोले जा रहे हैं।

Published on: