8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिकनिक मनाने गया युवक दोस्तों के सामने चम्बल में बहा, लोगों ने बचाया

गांव के लोगों ने निकाला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 19 Aug 2020, 11:44 PM IST

boy fall in chambal

पिकनिक मनाने गया युवक दोस्तों के सामने चम्बल में बहा, लोगों ने बचाया

छाण (सवाईमाधोपुर). सवाईमाधोपुर एवं कोटा जिले सीमा स्थित झरेल के बालाजी की पुलिया पर बुधवार को एक युवक बह गया। जिसे ग्रामीणों ने रस्से की सहायता तुरंत निकाल लिया। सवाईमाधोपुर जिला मुख्यालय के समीपवर्ती रामसिंहपुरा गांव के कुछेक युवक चम्बल नदी पर बाइक से पिकनिक मनाने आए थे। वहां नहाने का लुप्त उठा रहे थे। इसी दौरान वह नहाते -नहाते युवक नवल सैनी पुलिया पर लगे पाइप के पास पहुंच गया और पाइप में फंस गया और नदी में बह गया। जैसे-तैसे बहे युवक के चम्बल नदी के बीच में बने टापू हाथ आ गया। नदी के बीच टापू पर खड़ा होकर सहायता के लिए चिल्लाने लगा। साथ आए युवकों ने धर्मपुरी गांव में जाकर ग्रामीणों को दी। तुरन्त धर्मपुरी गांव के कई युवक आनन-फानन में चम्बल नदी पर पहुंचे। युवक को रस्से की सहायता से निकालकर नदी से बाहर लाया गया। युवक को निकालने वालों मे हिन्दूसेना के जिलाध्यक्ष एवं देवसेना के संभाग अध्यक्ष बने दीपक सिंह गुर्जर, छोटू मीणा, रुपसिंह गुर्जर रामभजन वैष्णव, जयसिंह गुर्जर थे।
जयपुर मंडी: जिंसों के थोक बाजार भाव

कोल्ड स्टोर्स में गुड़ का स्टॉक कम, 200 रुपए की तेजी