- कक्षा 9 से 12 तक का समय बदला, सर्दी का प्रकोप जारी
अजमेर. जिले में सर्दी के प्रकोप के चलते जिला कलक्टर ने पहली से आठवीं तक के स्कूली बच्चों का अवकाश फिर बढ़ा दिया है। अब स्कूल 13 जनवरी को खुलेगी। जबकि कक्षा 9 से 12 वीं तक की कक्षाओं का समय भी बदला गया है। जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा ने बुधवार को जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में पहली से आठवीं तक की कक्षाओं में 11 जनवरी तक अवकाश बढ़ा दिया है। इसी प्रकार 12 जनवरी को रविवार होने के कारण अब 13 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का विद्यालय समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगा। उल्लेखनीय है कि सर्दी के प्रकोप निरंतर जारी है। कोहरे के कारण सुबह 11 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हो पा रहे है। जिले में 31 दिसम्बर से निरन्तरता में जिले के समस्त सरकारी विद्यालयों/सीबीएसई सम्बद्ध निजी स्कूलों में छह जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 8 जनवरी तक किया गया था अब उसे 11 जनवरी तक बढ़ा दिया है।