अजमेर

सीएम राजे ने की विधायक भागीरथ चौधरी से समझाइश , चौधरी बोले मैं हमेशा पार्टी के साथ हूं

www.patrika.com/ajmer-news

2 min read
Nov 14, 2018
सीएम राजे ने की विधायक भागीरथ चौधरी से समझाइश , चौधरी बोले मैं हमेशा पार्टी के साथ हूं

मदनगंज-किशनगढ़ .भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की सूची में शामिल नहीं करने पर असंतुष्ट विधायक भागीरथ चौधरी को सीएम ने जयपुर बुलवा कर बातचीत की। राजे ने किशनगढ़ में इस प्रकार पदाधिकारियों के इस्तीफे के घटनाक्रम के संबंध में जानकारी मांगी। विधायक भागीरथ चौधरी ने कहा कि वे पार्टी के साथ हैं। आगे भी जुड़े रहेंगे।

पदाधिकारियों के इस्तीफे के संबंध में उन्होंने सीएम को अवगत कराया कि, उन्हें पदाधिकारियों ने बताया कि विकास चौधरी कभी भी पार्टी की बैठकों में न ही आए और न ही पार्टी गतिविधियों में नजर आए। संभवत: इसके चलते पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे सौंपे। सूत्र बताते हैं कि सीएम राजे ने भागीरथ चौधरी को कहा कि वह विकास चौधरी के साथ खड़े होकर साथ दें।


यह भी पढ़ें... भाजपा कार्यकर्ता घर-घर देंगे दस्तक


अजमेर. अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की बूथ समितियां और कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क करेंगे। हर बूथ समिति कार्यकर्ता के घर पर पार्टी का झंडा लगाया जाएगा। साथ ही पार्टी की विचारधारा से जुड़े घरों पर भी यह झंडे लगाए जाएंगे। कमल दीया अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर दीप प्रज्ज्वलित कराकर मतदाताओं को पार्टी की रीतिनीति आदि से अवगत कराएंगे।

उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के जिला व मंडल पदाधिकारी, पार्षद, शक्ति केन्द्र प्रभारी और कार्यकर्ताओं की बैठक में किया गया। इसमें अगले कुछ दिनों में नवमतदाता सम्मेलन आयोजित करने पर भी विचार किया गया। बैठक में प्रत्येक वाडऱ् स्तर पर पार्टी का चुनाव कार्यालय खोलने पर विचार करते हुए सभी टीमों को पूरी मुस्तैदी के साथ सक्रिय करने का निर्णय किया गया।

कार्यकर्ताओं को करीब 23 बिन्दुओं के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क करने का आह्वान किया गया। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी गुरमीत सिंह दुआ ने कार्यकर्ताओं में चुनाव का जोश फूंका। भाजपा प्रत्याशी शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह चुनाव भी कार्यकर्ता ही लड़ेंगे और जीतेंगे भी। बैठक को मेयर धर्मेन्द्र गहलोत व शहर भाजपा अध्यक्ष अरविन्द यादव ने भी संबोधित किया। बैठक में विस्तारक विशाल शर्मा, पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा, राजेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, विनीतकृष्ण पारीक, रश्मि शर्मा, जितेन्द्र चौहान सहित पार्षद व पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

फटाफट अंदाज में पढ़ें क्राइम से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरें, जानें कैसी-कैसी हुई शहर में घटनाएं

Published on:
14 Nov 2018 02:06 pm
Also Read
View All