30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फटाफट अंदाज में पढ़ें क्राइम से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरें, जानें कैसी-कैसी हुई शहर में घटनाएं

www.patrika.com/ajmer-news
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan police news

आजमगढ़ क्राइम की खबरें

विवाहिता ने विषाक्त सेवन कर किया आत्महत्या का प्रयास


अजमेर. ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से परेशान एक विवाहिता ने विषाक्त सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल पुलिस चौकी ने विवाहिता के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। पुलिस के अनुसार नाका मदार विनायक नगर में रहने वाली विवाहिता का जनवरी में जयपुर में विवाह हुआ था। विवाह के बाद से उसे पति और ससुराल पक्ष की ओर से प्रताडि़त किया जाने लगाए। पति की ओर से अनैतिक कृत्य से परेशान विवाहिता ने आरोपित के खिलाफ जयपुर हवा महल महिला थाने में दहेज प्रताडऩा और अनैतिक कृत्य का मुकदमा दर्ज करवाया लेकिन मामले में अब तक आरोपित की गिरफ्तार नहीं हो सकी। ससुराल पक्ष की प्रताडऩा और ताने से परेशान विवाहिता ने सोमवार को विषाक्त सेवन कर लिया।

37 बालवाहिनी चालकों के बनाए चालान


अजमेर. शहर यातायात पुलिस ने मंगलवार 37 बालवाहिनियों के चालान बनाए। यातायात निरीक्षक सुनीता गुर्जर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) नीलम चौधरी के निर्देश पर सुबह शहर में स्कूल में चलने वाली बालवाहिनी की दोपहर 12 से अपराह्न 3 बजे तक आकस्मिक जांच की गई। कार्रवाई में बाल वाहिनियों में चालक का लाइसेंस, इंश्योरेन्स, आग बुझाने के यंत्र नदारद मिले। वहीं बालवाहिनी चालक की वर्दी, शराब पीकर वाहन चलाने और बालवाहिनी में गैस किट लगा मिलने पर चालान काटे गए। शहर के विभिन्न चोराहों पर 50 वाहन की जांच की गई।