अजमेर

College Admission: भरें 15 जून तक First ईयर के फार्म

विद्यार्थी कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में आवेदन कर सकेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jun 2019, 8:14 AM IST
college admission
college admission

अजमेर.

कॉलेज में दाखिलों का दौर जारी है। प्रथम वर्ष के ऑनलाइन फार्म भरने जारी हैं। विद्यार्थी 15 जून तक फार्म भर सकेंगे। इसके बाद फार्मों की जांच, फीस और प्रवेश सूची जारी करने का काम होगा। उधर कई विद्यार्थी अंकतालिकाएं और टीसी-सीसी जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं।

प्रदेश के सभी कॉलेज में बीती 1 जून से प्रथम वर्ष के ऑनलाइन फार्म भरने शुरू हुए। निदेशालय के तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक किए जा सकेंगे। पहले दिन ज्यादा फार्म नहीं भरे गए। आवेदन करने की रफ्तार अब बढ़ेगी। विद्यार्थी कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में आवेदन कर सकेंगे।

यह होगा कार्यक्रम

कॉलेज में ऑनलाइन फार्म का सत्यापन-17 जून, अंतरिम वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची, मूल प्रमाण पत्रों की जांच -18 जून, ई-मित्र पर फीस जमा कराने की तिथि-25 जून, प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची-26 जून, श्रेणीवार रिक्त स्थान के लिए ऑनलाइन फार्म-26 जून, वर्ग निर्धारण और विषय आवंटन-29 जून, शिक्षण कार्य की शुरुआत-1 जुलाई

एसपीसीजीसीए में सीट
बीए पार्ट प्रथम-960, बी.कॉम पार्ट प्रथम-720, बीएसी पार्ट-1 बायलॉजी और मैथ्स -350: 350, बी.कॉम ऑनर्स एबीएसटी-120, बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान (प्रत्येक में 40 सीट), बीबीए पार्ट प्रथम-60, बीएससी पार्ट प्रथम ऑनर्स केमिस्ट्री और गणित (20-20)

दयानंद कॉलेज-करीब 2500
सोफिया कॉलेज-3 हजार

राजकीय कन्या महाविद्यालय-2500

Published on: