अजमेर

College Admission: कॉलेज में लिस्ट जारी, स्टूडेंट्स की बढ़ी खुशी

College Admission: पिछले कई वर्षों में यह पहला अवसर है, जबकि 1 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jun 2019, 7:14 AM IST
college admission
college admission

स्कूल के सख्त अनुशासन में रहने वाले विद्यार्थियों का कॉलेजिएट बनने का सपना पूरा हो गया। सभी कॉलेज में प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची जारी हो चुकी है। सूची में नाम देखते ही विद्यार्थियों की खुशी बढ़ गई है। 29 जून को सभी कॉलेज में विद्यार्थियों को वर्ग और विषय आवंटन का काम होगा।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय और अन्य कॉलेज में प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पिछले दिनों तक मूल टीसी/सीसी, बारहवीं और दसवीं की मूल अंकतालिका की फोटो प्रति, मूल जाति प्रमाण पत्र, बोनस संबंधित मूल प्रमाण और फोटो कॉपी की जांच की गई। इसके अलावा अंतरिम सूची में शामिल विद्यार्थियों ने ई-मित्र पर फीस जमा कराई। इसके बाद प्रवेशित विद्यार्थियों की पहली सूची जारी की गई। सभी कॉलेज में जून के अंत तक दाखिलों का दौर चलेगा।

शैक्षिक कार्य 1 जुलाई से

छात्र-छात्राओं को कॉलेज खुलने का खास इंतजार है। बारहवीं पास करने के वाले विद्यार्थियों ने विभिन्न कॉलेज में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में दाखिले लिए हैं। प्रथम सूची में उनका नाम आ चुका है। अब उनका कॉलेजिएट बनने का सपना पूरा होने वाला है। नौजवान कक्षाओं पढ़ाई के साथ-साथ अगस्त में होने वाले छात्रसंघ चुनाव की योजनाएं बनाने में जुटेंगे। मालूम हो कि पिछले कई वर्षों में यह पहला अवसर है, जबकि 1 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।

Published on: