अजमेर

College Education: स्कूल की तर्ज पर होगा कॉलेज में हाउस सिस्टम

College Education:कॉलेज में साल भर चलेगी अंतर सदन प्रतियोगियाएं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jun 2019, 8:44 AM IST
house system in colleges
house system in colleges

सीबीएसई और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूल की तर्ज पर अब कॉलेज में भी सदन व्यवस्था (हाउस सिस्टम) शुरू होगा। सत्र 2019-20 से स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अंतर सदन प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम होंगे।

विद्यार्थियों के समग्र विकास और प्रतियोगिताओं-कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने सदन व्यवस्था प्रारंभ करने का फैसला किया है। सत्र 2019-20 से प्रदेश के सभी कॉलेज में पांच सदन प्रारंभ होंगे। इन्हें पृथ्वी, जल, वायु, आकास और अग्नि का नाम दिया गया है। सभी कॉलेज को स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों को पांच सदन में विभक्त करना होगा। इसकी सूचना 1 जुलाई को नोटिस बोर्ड पर जारी की जाएगी।

कॉलेज में शुरू हुई व्यवस्था
सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय ने इसकी अनुपालना शुरु कर दी है। अग्नि सदन मं सभी संकाय के स्नातकोत्तर विद्यार्थी, आकाश में गणित और जीव विज्ञान, जल सदन में वाणिज्य, पृथ्वी में कला स्नातक (ए से एम) और वायु सदन में कला स्नातक (एम से जेड) तक विद्यार्थी शामिल होंगे।

यह चलेंगी गतिविधियां
-सदन के नाम अनुसार भाषण, निबंध लेखन, सेमिनार, पत्र लेखन, पोस्टर, साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रम
-विषय एवं प्राकृतिक मूल तत्व की महत्ता को समझना
-महाविद्यालय स्तर पर अंतर सदन गतिविधियां

Published on: