अजमेर

राजस्थान के इस शहर में पायलट की मंजूरी मिले तो उड़े कांग्रेस का यह ‘जहाज’

www.patrika.com/ajmer-news

2 min read
Sep 19, 2018
congress

अजमेर. विधानसभा चुनाव नजदीक है लेकिन शहर कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा अब भी पूरी तरह से बुन कर तैयार नहीं हुआ है। पहले ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति पर विरोध प्रदेशाध्यक्ष पायलट तक पहुंचा। बाद में अध्यक्षों की नियुक्ति के विवाद को सुलझाया गया लेकिन अब ब्लॉक कार्यकारिणी का ऐलान नहीं हो सका है। हालाकि संगठन का दावा है कि ब्लॉक कार्यकारणी की सूची तैयार है।

ये भी पढ़ें

पाक के जुनून के सामने सीधा बल्ला, ऑफ साइड बॉलिंग और शांत दिमाग

प्रदेश कांग्रेस के मुखिया सचिन पायलट को इसका ऐलान करना है। ऐसे में कार्यकर्ताओं के चुनाव तैयारियों में जुडऩे के लिए इंतजार में है। इन परिस्थितियों में मतदाता तक पहुंचने में भी परेशानी हो सकती है। खास बात यह है कि दावेदार अभी से शहर में ऐसे घूम रहे हें मानो उनका टिकट फाइनल हो चुका है जबकि कार्यकर्ताओं का अता पता ही नहीं है।

ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पर हुआ था घमासान

शहर कांग्रेस कमेटी के दो ब्लॉक उत्तर व दो दक्षिण हैं। उत्तर में इमरान सिद्दीकी व ब में राकेश सांखला तथा दक्षिण अ में राजकुमार तुलसियानी व ब में कैलाश कोमल को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भी घमासान हो चुका है। शिकायत प्रदेशाध्यक्ष तक पहुंची बाद में शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी तक पर आंच आ गई थी। शहर अध्यक्ष के कार्यकारिणी के विस्तार में विरोधियों को शामिल करने पर विवाद का अंत हुआ।


मासिक वार्ड बैठकों में तो गिने चुने पहुंचे संगठनात्मक ढांचे को कसने के लिए प्रदेश आलाकमान ने ब्लॉक व जिला स्तर पर मासिक समीक्षात्मक बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए थे। कुछेक बैठकों के बाद यह भी बंद हो गईं। अब तक हुई वार्ड बैठकों में गिने चुने लोग पहुंचे। इससे सवाल उठता है कि वार्ड व बूथ स्तर तक मतदाता से दूरियां कैसे पाटी जाएंगी। मॉनिटरिंग भी नहीं : प्रदेश या जिला स्तर से मॉनिटरिंग नहीं होने से जिसका मन हो रहा है वह वही कर रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष से नाम मांगे तो एक ने खुद का ही प्रस्ताव भेज दिया।

नए फॉर्मेट में डीसीसी का तानाबाना

डीसीसी के नाम भी प्रदेश अध्यक्ष पायलट को भेजे जा चुके हैं। उनका भी ऐलान का इंतजार है। इसमें नए नाम जोड़े जा सकते हैं व कुछ पुरानों की भी छुट्टी की जा सकती है। इस पसोपेश में कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी पूर्णरूप से सक्रिय नहीं हो पा रहे हैं।


1. डीसीसी कार्यकारिणी में कुल पदाधिकारी - 93

2. प्रवक्ता - 5
3.- उपाध्यक्ष 24 इसमें एक मीडिया प्रभारी, एक सोशल मीडिया प्रभारी, एक विधि प्रभार

4- महासचिव - 24, इसमें एक संगठन सचिव

5-सचिव - 20 होंगे6- 20 - संयुक्त सचिव होंगे

7- 5 प्रवक्ता

ये भी पढ़ें

लेन-देन के मामले को लेकर, ट्रक चालक की मालिक ने बेरहमी से की पिटाई… ये है पूरा मामला

Published on:
19 Sept 2018 02:42 pm
Also Read
View All