अजमेर

Convocation: इसरो चेयरमेन के.सिवन बांटेंगे मेडल और डिग्री

दौरान दीक्षांत परेड के अलावा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2019, 9:17 AM IST
dr k .sivan
dr k .sivan

अजमेर. राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्याल (central univerity rajasthan)का छठा दीक्षांत समारोह 3 दिसंबर होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष के. सिवन श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पदक और डिग्री वितरण करेंगे।

कुलपति प्रो. अरुण कुमार पुजारी ने बताया कि छठा दीक्षांत समारोह (convocation) 3 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे होगा। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष डॉ.के. सिवन (K.Shivan) होंगे। वे दीक्षांत भाषण देंगे। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. के. कस्तूरीरंगन (k.kasturi rangan) करेंगे। इस दौरान दीक्षांत परेड के अलावा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

पढ़ें यह खबर भी

सोमवार को पहुंचे अजमेर, होगी खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) के तत्वावधान में सोमवार को को खाद्य सुरक्षा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग) संवीक्षा परीक्षा (टीएसपी और नॉन टीएसपी)-2019 का आयोजन होगा। अजमेर जिला मुख्यालय पर होने वाली परीक्षा में 24 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।

सचिव रेणु जयपाल ने बताया कि परीक्षा 25 नवंबर को सुबह 9 से 12 बजे तक होगी। परीक्षा अजमेर जिला मुख्यालय पर होगी। आयोग अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड करने के अलावा केंद्रों का निर्धारण कर चुका है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर आवेदन पत्र क्रमांक और जन्म तिथि से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा सिटिजन एप में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

पहुंचना होगा एक घंटा पूर्व
आयोग ने परीक्षा के लिए 67 केंद्र बनाए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर एक फोटो एवं मूल फोटो पहचान-पत्र के साथ एक घंटा पूर्व उपस्थिति देनी होगी। यहां इनकी पुख्ता जांच होगी। इनके अभाव में उन्हें केंद्रों पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Published on: