30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
बंगाल की खाड़ी पहुंच रहा है बीसलपुर का पानी मगर मेडिकल कॉलेज कुएं पर निर्भर
Play video

बंगाल की खाड़ी पहुंच रहा है बीसलपुर का पानी मगर मेडिकल कॉलेज कुएं पर निर्भर

संभाग का इलाज करने वाले भावी डॉक्टर्स का स्वास्थ्य ही खतरे में, कार्डियोलोजी, यूरोलॉजी, टीबी विभाग व कॉलेज के डॉक्टर, स्टाफ व छात्र-छात्राएं कुएं के भरोसे
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 24 Nov 2019, 1:01 AM IST

चन्द्रप्रकाश जोशी.

अजमेर.

बीसलपुर बांध में पानी की आवक के चलते व्यर्थ पानी जहां बनास नदी के माध्यम से बंगाल की खाड़ी पहुंच रहा है वहीं स्मार्ट सिटी अजमेर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कुछ विभागों को बीसलपुर बांध का मीठा पानी तक नसीब नहीं है। मेडिकल कॉलेज, हॉस्टल सहित कार्डियोलोजी, यूरोलॉजी व टीबी अस्पताल में कुएं का पानी सप्लाई हो रहा है।
स्मार्टसिटी अजमेर में बीसलपुर पानी की आपूर्ति वर्षों से हो रही है। आपूर्ति भले ही एकांतरे हो रही है मगर पीने का मीठा पानी मिल रहा है। जबकि शहर के मध्य स्थित जेएलएन मेडिकल कॉलेज में बीसलपुर की लाइनें न तो बिछाई गई न कनेक्शन हुआ है। हालात तो यह है कि कॉलेज परिसर में एक कुएं से पानी खींचकर टंकियां भर कॉलेज, हॉस्टल व अस्पताल के विभागों में सप्लाई किया जा रहा है। आजादी के 70 वर्षों बाद भी मीठे पानी का इंतजार है।

लिफ्ट करना पड़ता पानी

कॉलेज परिसर के पीछे कुआं है, जिसे कवर किया गया है। यहां से पाइप लाइन बिछाकर पंप हाउस से जोड़ रखा है। पंप हाउस पानी से भूतल पर बनी टंकी में पानी लिफ्ट किया जाता है। इसके बाद उच्चजलाशय भरकर आपूर्ति की जाती है।

फैक्ट फाइल
-1000 यूजी स्टूडेंट मेडिकल कॉलेज में

-375 स्टूडेंट पीजी स्टूडेंट मेडिकल कॉलेज में
-225 फैकल्टी मेम्बर

-2500 पैरामेडिकल स्टाफ
-1000 से अधिक मरीज कार्डियोलोजी, यूरोलॉजी, टीबी अस्पताल

-5000 अटेंडेंट (प्रतिदिन)

ऐसे बुझाते हैं प्यास

कॉलेज फैकल्टी कहीं कैम्पर मंगवाते हैं तो कई घर से पानी की बोतलें भरकर लाते हैं। मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी कई कुएं का पानी पीते हैं तो कई पानी की बोतत लाते हैं। हॉस्टल की छात्राएं एक डायग्नोस्टिक सेन्टर से वाटर कूलर से पानी की बोतलें भरकर लाती हैं। वहीं कार्डियोलोजी विभाग के सामने वाटरकूलर की मशीन लगवाई गई है जो प्रति लीटर एक रुपए में बोतल भरती है।

बीसलपुर से जलापूर्ति की स्थिति

जयपुर, टोंक के साथ अजमेर जिले में बीसलपुर बांध से आपूर्ति हो रही है। जिले के सभी शहरी क्षेत्रों के साथ 1099 गांवों में पानी की आपूर्ति हो रही है।

इनका कहना है

जेएलएन मेडिकल कॉलेज में कुएं के पानी से आपूर्ति होती है। जलदाय विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेज रखा है, फिलहाल कनेक्शन नहीं हुआ है।

-डॉ. वीर बहादुर सिंह, प्रिंसीपल मेडिकल कॉलेज

मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव आया है तो एक्सईएन ऑफिस में आया होगा। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। बीसलपुर से जिले के 1099 गांव जुड़े हैं।

-पी.एल.वर्मा, अति. मुख्य अभियंता, जलदाय विभाग