अजमेर

coperative banks : सहकारी बैंकों में भर्ती परीक्षा 16 से

अजमेर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित गेगल में होगी परीक्षा
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Dec 2019, 11:44 AM IST
 cooperative banks
cooperative banks

अजमेर. अपेक्स बैंक एवं केन्द्रीय सहकारी बैंकों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 16 दिसम्बर से होगी। जो चार दिन तक चलेगी। अजमेर में इसके लिए परीक्षा केन्द्र गेगल स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में बनाया गया है।

राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड जयपुर के माध्यम से अपेक्स बैंक एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों में 715 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा होगी। इसमें अपेक्स बैंक में 6 वरिष्ठ प्रबंधक, 12 प्रबंधक तथा 29 बैंकिंग सहायक के पदों तथा जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों में 102 प्रबंधक, 10 कम्यूटर प्रोग्रामर, 553 बैंकिंग सहायक तथा 3 स्टेनोग्राफर के पद शामिल हैं। यह परीक्षा 19 दिसम्बर तक चलेगी। प्रथम पारी की परीक्षा 8 से 10 बजे तक, द्वितीय पारी 12 से 2 बजे तक, तीसरी पारी 4 से 6 बजे तक होगी। भर्ती प्रकिया ऑनलाइन होगी। अजमेर सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक बजरंग लाल ने यह जानकारी दी।

यहां भी होगी परीक्षा
यह भर्ती परीक्षा भारतीय बैकिंग भर्ती बोर्ड के माध्यम से होगी। इसमें अजमेर, कोटा, सीकर, अलवर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, दिल्ली, श्रीगंगानगर, फरीराबाद, गाजियाबाद सहित 15 केन्द्रों पर होगी। परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र भी जारी हो चुके है।

Published on: