अजमेर

#Corona Effect: कोरोना की दहशत, अब 31 तक रहना पड़ेगा लॉक डाउन

आवश्यक सेवाओं में सिर्फ पुलिस, मेडिकल सेवा, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दफ्तर ही खुलेंगे।
2 min read
Mar 22, 2020
lock down till 31st march
lock down till 31st march

अजमेर. कोरोना वायरस संक्रमण के चलते महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय और कॉलेज सहित सभी सरकारी दफ्तर अब 31 मार्च तक लॉक डाउन रहेंगे। आवश्यक सेवाओं में सिर्फ पुलिस, मेडिकल सेवा, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दफ्तर ही खुलेंगे।

पहले राज्य सरकार ने सरकारी, निजी दफ्तरों, बोर्ड, विश्वविद्यालयों में 50 प्रतिशत स्टाफ को ही बुलाने के निर्देश दिए थे। इसके चलते महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय सहित इंजीनियरिंग कॉलेज, एसपीसी-जीसीए और अन्य कॉलेज में शनिवार तक आधा स्टाफ ही पहुंचा। अब सरकार ने 31 मार्च तक लॉकडाउन का फैसला किया है। लिहाजा सभी सरकारी, निजी कार्यालय, मॉल, दुकानें, फैक्ट्रियां और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बंद रहेंगी।

रखे दफ्तरों में सेनिटाइजर
सभी दफ्तरों में विभागवार सेनिटाइजर रखे गए हैं। सुरक्षाकर्मियों को सभी दफ्तरों, मॉल में प्रवेश से पहले सेनिटाइजर से हाथ साफ करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन-जिन दफ्तरों में 23 से 31 मार्च तक कोई निविदा अथवा आवश्यक कामकाज होने हैं, वे उन्हें टालने होंगे।

सरकारी दफ्तर और निजी कार्यालय, कंपनियां चाहें तो वर्क टू होम कल्चर पर कामकाज कर सकेंगे। सरकारी दफ्तरों, कॉलेज में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को परिसर में फोगिंग, सेनेटाइज करने को कहा गया है।


धूप और गर्माहट, तापमान में उतार-चढ़ाव

अजमेर. मौसम में बदलाव का दौर लगातार कायम है। रविवार सुबह से ही मौसम सामान्य है। धूप निकलने के साथ ही हल्की गर्माहट महसूस होने लगी है। कोरोना कफ्र्यू के कारण सडक़ों पर कई रौनक नहीं है।

सुबह गुलाबी ठंडक थी, लेकिन सूरज निकलते ही यह गायब हो गई है। मौसम बिल्कुल साफ है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो-तीन में पारे में फिर गिरावट की आशंका जताई है। पिछले तीन दिन तक तापमान बढ़ता हुआ 35 डिग्री तक पहुंच गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रहा। शुक्रवार के मुकाबले तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट हो चुकी है। रविवार सुबह तापमान 28 डिग्री के आसपास है। जैसे जैसे धूप का तीखापन बढ़ेगा, तापमान में भी वृद्धि होगी। फिलहाल लोगों को पंखे चलाने पड़ रहे हैँ।ठ न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री के आसपास है।

Published on:
22 Mar 2020 08:26 am