4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#CORONA: नहीं लगा पाएंगे होटल और रेस्टोरेंट में चटखारे

लेाग भोजन पैक करवाकर अपने घर जाकर खाना खा सकेंगे।
2 min read
Google source verification
hotel closed

नया आदेश: छत्तीसगढ़ के रेस्टोरेंट, होटल बार और क्लब 12 जुलाई तक रहेंगे बंद

अजमेर.

जिले के होटल एवं रेस्टोरेंट में लोग भोजन नहीं कर सकेंगे। लेाग भोजन पैक करवाकर अपने घर जाकर खाना खा सकेंगे।

जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए होटल-रेस्टोरेंट में लोग भोजन नहीं कर सकेगें। होटल में किसी विदेशी पर्यटक के ठहरने पर तत्काल स्क्रिनिंग करवायी जाएगी। उसकी सूचना संबंधित उपखण्ड अधिकारी को भी दी जाएगी। सावित्री माता मंदिर पुष्कर को भी संक्रमण रोकने के लिए बंद किया गया है। संक्रमण रोकने के लिए बंद किया गया है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर अरविंद कुमार सेंगवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी जोन सुरेन्द्र कुमार भाटी, दरगाह दीवान के प्रतिनिधि एस. एन. चिश्ती, नाजिम शकिल अहमद, पुष्कर होटल एसोशिएसन के अध्यक्ष रघु पारीक और अन्य मौजूद थे।

Read more: Janta Curfew: सब्जी और आवश्यक सामग्री खरीदने उमड़े लोग

चलेगा घर-घर सर्वे कार्य
अजमेर. जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता एवं घर-घर सर्वे का कार्य किया जाएगा। जिला कलक्टर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षक घर-घर जाकर कोरोना संक्रमण संबंधी जानकारी एकत्रित करेंगे। पर्यवेक्षण दल में पटवारी, ग्राम सेवक, कृषि पर्यवेक्षक, ग्राम रोजगार सहायक तथा कनिष्ठ लिपिक होंगे। समस्त जानकारी एकत्र कर पंचायत प्रसार अधिकारी के माध्यम से विकास अधिकारी को दी जाएगी।

Read more: RPSC:फिजियोथेरेपिस्ट पद के लिए फिर भरना होगा फॉर्म, पढ़ें पूरी खबर..

शहरी क्षेत्र में केवल शिक्षक घर-घर जाकर सर्वे का कार्य करेंगे। सीमावर्ती क्षेत्रों जवाजा, बिजयनगर, मसूदा, भिनाय, केकड़ी एवं सावर से कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान प्रचार सामग्री का वितरण भी होगा। जिले में जिला मुख्यालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारी के कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। यहां कोरोना रोग से संबंधित जानकारी दी जा सकेगी। जिसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट कलेक्ट्रेट कार्यालय को भिजवानी होगी।

Read more: #CORONAVIRUS: कोरोना वायरस के असर से बचाव के लिए लोगों ने पिया काढ़ा