4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC:फिजियोथेरेपिस्ट पद के लिए फिर भरना होगा फॉर्म, पढ़ें पूरी खबर..

आरक्षण अधिसूचना के चलते लिया फैसला।
2 min read
Google source verification
rpsc forms

rpsc forms

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती परीक्षा-2018 के तहत अभ्यर्थियों से दोबारा आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी 26 मार्च से 9 अप्रेल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

सचिव आशीष गुप्ता ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के लिए फिजियोथेरेपिस्ट के 28 पदों का भर्ती विज्ञापन 29 मार्च 2018 को जारी हुआ था। कार्मिक विभाग के 23 जून 2019 के पत्रानुसार प्रक्रियाधीन भर्तियों में अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) का आरक्षण एक प्रतिशत से बढ़ाकर पांच प्रतिशत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 प्रतिशत और विशेष योग्यजन को किया गया है।

Read More: #CORONA: मेयो कॉलेज ने भेजना शुरू किया छात्रों को

शुद्धि पत्र 4 मई और 15 मई 2018 को जारी किए गए थे। अभ्यर्थी 26 मार्च से 9 अप्रेल तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। कई अभ्यर्थियों ने अनारक्षित श्रेणी में आवेदन किया था। वे 19 फरवरी 2019 के बाद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र हैं। ऐसे अभ्यर्थी अपनी श्रेणी के संबंध में 23 से 29 अप्रेल तक ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे।

Read More: RPSC: सहायक आचार्य और वरिष्ठ प्रदर्शक परीक्षा के सिलेबस जारी

शाम 5 बजे बाद नहीं खुलेगा छात्रसंघ कार्यालय

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय का छात्रसंघ कार्यालय अब शाम 5 बजे नहीं खुलेगा। इसके अलावा कार्यालय की चाबी सिर्फ छात्रसंघ कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को ही दी जाएगी। डीन स्टूडेंट वेलफेयर से बदसलूकी मामले के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रवीण माथुर से 18 मार्च को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश गोदारा, मोहित जैन और अन्य की बहस हो गई थी। छात्रों ने कथित तौर पर उन्हें देख लेने की धमकी भी दी। प्रो. माथुर ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत भी दी है। डीन प्रो. माथुर सहित शिक्षकों ने कुलपति प्रो. आर. पी.सिंह से मुलाकात की।

5 बजे बाद नहीं खुलेगा कार्यालय
छात्रसंघ कार्यालय शाम 5 बजे बाद नहीं खोला जाएगा। छात्रसंघ कार्यकारिणी के चारों पदाधिकारियों के पास ही इसकी चाबी रहेगी। डीन स्टूडेंट वेलफेयर इसकी निगरानी रखेंगे। कोई अवांछित गतिविधि होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।