
rpsc ajmer
अजमेर.
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत सहायक आचार्य और वरिष्ठ प्रदर्शक परीक्षा-संवीक्षा परीक्षा-2020 के सिलेबस जारी कर दिए हैं।
सचिव आशीष गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर विषयवार सिलेबस का अवलोकन कर सकते हैं। मालूम हो कि आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत सहायक आचार्य (ब्रॉड स्पेशिलिटी और सुपर स्पेशिलिटी) के 176 और वरिष्ठ प्रदर्शक पद के 93 पदों के लिए आवेदन मांगे है।
इन विषयों के सिलेबस
सहायक आचार्य-बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायलॉजी, बायोफिजिक्स, साइकेट्री, फार्मोकोलॉजी, रेडियोथेरेपी, पैथेलॉजी, ड्रेमेटोलॉजी, ऑफ्थेलमॉलोजी, ओब्सट्रेक्टिस, ऑर्थोपेडिक्स, न्यूक्लियर मेडिसन, कम्यूनिटी मेडिसन, साइकेट्री, रेडियोलॉजिकल फिजिक्स, जनरल मेडिसन, जनरल सर्जरी, मेडिकल ऑनकॉलोजी, एंडोक्रायनोलॉजी और अन्य
वरिष्ठ प्रदर्शक-बायोकेमिस्ट्री, फार्मोकॉलोजी, माइक्रोबायोलॉजी, डेंटिस्ट्री, फॉरेंसिक मेडिसन, कम्यूनिटी मेडिसन, पैथेलॉजी और अन्य
छात्रों ने की डीन से बदसलूकी, फैंका कार पर अंडा
अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में डीन स्टूडेंट वेलफेयर से पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों ने बदसलूकी की। छात्रों ने डीन की कार पर अंडा फैंका। इस मामले में डीन ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी है।
डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रवीण माथुर चाणक्य भवन में कुलसचिव संजय माथुर के कार्यालय में बैठे थे।इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित जैन और लोकेश गोदारा वहां पहुंच गए। उन्होंने छात्रसंघ कार्यालय में सामान मंगवाए जाने के बारे में पूछताछ की। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों और प्रो. माथुर में बहस हो गई। छात्रों ने कथित तौर पर घर जाते वक्त देख लेने की धमकी दी।
कार के कांच पर फैंका अंडा
प्रो. माथुर घर जाने के लिए चाणक्य भवन से निकलकर कार तक पहुंचे। वहां उन्हें कार के शीशे पर अंडाफैंका मिला। इस पर प्रो. माथुर ने तत्काल कुलसचिव और अन्य अधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान कई शिक्षक भी पहुंच गए।
Published on:
19 Mar 2020 08:51 am
