अजमेर

Corona positive: दरगाह थाने ने डिग्गी बाजार जाने वाले रास्ते को किया बिल्कुल बंद- video

शहर के खारीकुई इलाके में मिला पहला कोरोना पॉजीटिव मरीज

less than 1 minute read
Mar 28, 2020
Corona positive: दरगाह थाने ने डिग्गी बाजार जाने वाले रास्ते को किया बिल्कुल बंद- video

अजमेर. कोरोना ने अजमेर में दस्तक दे दी है। शहर के खारीकुई इलाके में पहला कोरोना पॉजीटिव (first Corona positive )मरीज मिला है। यह जवाहरलाल नेहरू अस्पताल (jlnh )में भर्ती था। जांच में इसके कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि हो गई है। सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया। पुलिस ने क्लाक टावर थाना इलाके की रोड सील करने के बाद कफ्र्यू लगा दिया है। मेडिकल की सौ टीम क्षेत्र में पहुंच चुकी हैं। डिग्गी बाजार खारी कुई इलाके मे कोरोना पॉजिटिव मिलने से दरगाह थाने ने भी डिग्गी बाजार जाने वाले रास्ते को बिल्कुल बंद कर दिया है

खारीकुई में रहने वाला सेल्समैन 22 मार्च को अजमेर लौटा था। वह पंजाब सहित कई राज्यों में कामकाज करता है। बुखार और जुखाम होने पर उसे शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में उसकी कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि हो गई।


जिला प्रशासन ने तत्काल खारीकुई इलाके में कफ्र्यू लगा दिया। मेडिकल की सौ टीम क्षेत्र में पहुंच गई हैं। टीम पीडि़त और आसपास के इलाकों में सर्वे कर रही है। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया है। क्षेत्र में किसी को बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।

Published on:
28 Mar 2020 03:17 pm
Also Read
View All