
अजमेर.
शहर में कोरोना संक्रमित मरीज बढऩे का असर हरी सब्जियों और फलों पर पड़ा है। जिला प्रशासन द्वारा मुख्य सडक़ों से ठेले और ऑटो हटाने से लोगों को हरी सब्जियां और फल नहीं मिल पाए। ब्यावर रोड स्थित सब्जी मंडी में सब्जियों के ट्रक-पिकअप पहुंचे लेकिन कॉलोनियों और गली-मोहल्लों तक उनकी आपूर्ति कम रही।
अजमेर में 22 मार्च से अब तक ग्रामीण -शहरी इलाकों से मंडी में हरी सब्जियों और फलों की आवक जारी है। बीते चार दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढऩे पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। गंज, कोतवाली, दरगाह और क्लाक टावर थाना क्षेत्र में महाकफ्र्यू लागू है।
यहां जीरो मोबिलिटी घोषित है। वैशाली नगर, पंचशील, शास्त्री नगर, फायसागर रोड और अन्य बाहरी इलाकों में फल-सब्जियां ठेलों और ऑटो के सहारे मुहैया हो रही थीं। प्रशासनिक सख्ती के चलते अब ठेले और ऑटो में सब्जियां बेचने वालों को भी पाबंद कर दिया है।
ठेले-ऑटो पर भाव
आलू-35 से 40
प्याज-35 से 40 रुपए
फूल गोभी-25 से 30
टमाटर-30 से 35
हरी मिर्ची-35 से 45
पालक-18 से 20
ककड़ी-22 से 30
अदरक-70 से 80
हरा धनिया-30 से 40
पुदीना-30 से 40
बैंगन-25 से 35 रुपए
काशीफल-20 से 25 रुपए
ग्वारफली-80
भिंडी-80