6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

condemnation: देश की इकोनॉमी में अहम योगदान है मारवाड़ी समुदाय का

टीवी कार्यक्रम में मारवाड़ी समुदाय पर टिप्पणी को लेकर जताई नाराजगी।
2 min read
Google source verification
marwadi businessman

marwadi businessman

अजमेर.

पश्चिम बंगाल में टेलीविजन कार्यक्रम में तृणमूल कोंग्रेस के कार्यकर्ता का मारवाड़ी समुदाय पर टिप्पणी करने की राजस्थान में लोगों ने निंदा की है। मारवाड़ी समुदाय के काफी लोग कोलकाता में रहते हैं। उन्होंने कालाबाजारी में मारवाड़ी समुदाय का नाम घसीटने को निंदनीय बताया है। साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तत्काल ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मारवाड़ी समुदाय किसी पहचान का मोहताज नही है। पश्चिम बंगाल में कई शताब्दी से व्यवसाय और विकास में उनका अहम योगदान है। ऐसी टिप्पणियों से किसी भी दल या कार्यकर्ता को परहेज करना चाहिए।
विकास बोथरा, इस्लामपुर पश्चिम बंगाल व्यवसायी

मारवाड़ी समाज किसी पहचान का मोहताज नही है। मुम्बईए कोलकाताए चेन्नईए हैदराबादए बेंगलुरु जैसे शहरों में बड़ी मिलए कारखानेए उधोग लगाकर मारवाड़ी व्यापारियों ने रोजगार दिए हैं। देश की 60 प्रतिशत से ज्यादा अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे हैं। ऐसी टिप्पणी अशोभनीय है।
मोहित जैन छात्र नेता

Read More: corona: अजमेर में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंचा 103 पर

मारवाड़ी व्यापारियों ने मेहनत कर देश मेअपनी पहचान बनाई है। देश की आर्थिक और वाणिज्यिक गतिविधियों में उन्होंने अहम योगदान दिया है। कोलकाता में जिस भी कार्यकर्ता ने मारवाडी समाज ओर टिप्पणी की है वो निंदनीय है।
पदम कुमार जैन व्यवसायी

मारवाड़ी समाज किसी पहचान का मोहताज नही है। देश दुनिया मे कई वर्षों से अपने परिश्रम से उन्होंने विकास को बढ़ावा दिया है। पश्चिम बंगाल सरकार को ऐसे कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओ परं प्रतिबन्ध लगाना चाहिए
अशोक बिंदल व्यसायी

Read More:अजमेर में कोरोना ब्लास्ट, 44 पॉजिटिव मरीज आए सामने, मोहल्ले में फैली सनसनी
ऑनलाइन मनाया पृथ्वी दिवस, ना रैली ना कार्यक्रम

अजमेर. शहर में पृथ्वी दिवस ऑनलाइन मनाया गया। लॉकडाउन के कारण ना कोई रैली ना कार्यक्रम हुए। पर्यावरण विशेषज्ञों, शिक्षकों और आमजन ने सोशल मीडिया पर पृथ्वी दिवस से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

पृथ्वी दिवस पर हमेशा शहर में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, स्कूल, कॉलेज, वन विभाग और अन्य संस्थानों में कार्यक्रम होते हैं। इस बार लॉकडाउन के चलते सामूहिक कार्यक्रम नहीं हुए। हालांक लॉकडाउन ने धरती को सम्बल दिया है।