
corona positive
अजमेर.
अजमेर में कोरोना संक्रमण विस्फोटक हो रहा है। यहां पिछले 12 घंटे में 44 कोरोना पॉजिटव मिल चुके हैं। अब कोरोना पॉजिविट का आंकड़ा 103 तक जा पहुंचा है। इनमें से 79 दरगाह बाजार के अकेले मुस्लिम मोची मोहल्ला के है। चिकित्सा विभाग सघन स्क्रिनिंग करने में जुटा है।
मुस्लिम मोची मोहल्ला में 1 रविवार को एक कोरोना पॉजीटिव मिला था। उसके बाद सोमवार को 25 पॉजीटिव और मंगलवार रात 35 पॉजीटिव मिले। बुधवार सुबह यह आंकड़ा बढकऱ 44 हो गया।
पहुंची स्क्रीनिंग टीम
मुस्लिम मोची मोहल्ला में नगर निगम की टीम सेनेटाइज्ड कर रही हैं। इसके अलावा चिकित्सा विभाग की टीमें स्क्रीनिंग और टेस्ट में जुटी हैं। लोगों को घरों से बाहर निकालकर स्क्रीनिंग कराना चुनौती है।
लगाया महाकफ्र्यू
समूचे दरगाह बाजार क्षेत्र में प्रशासन ने महाकफ्र्यू लगा दिया है। यहां किसी को बाहर निकलने और इस क्षेत्र में जाने की इजाजत नहीं है। पुलिस ने पूरे इलाके में जाप्ता बढ़ा दिया है। अजमेर गंज, कोतवाली, दरगाह और क्लाक टावर थाने में 27 मार्च से ही कफ्र्यू लगा हुआ है।
Updated on:
22 Apr 2020 11:42 am
Published on:
22 Apr 2020 11:42 am
