
अजमेर . कोरोना वायरस से आमजन को बचाने के लिए राज्य सरकार ने कई 31 मार्च तक कई कार्यालयों में शट डाउन किया है। नगर निगम को हालांकि इससे अलग रखा गया है लेकिन इस दौरान आगन्तकों के प्रवेश पर रोक रहेगी। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक उज्जवल राठौड़ ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं। उन्हों ने लिखाहै कि निगम के कार्मिक नियमित रूप से कार्यालय आकर कार्य करेंगे लेकिन आगन्तुकों पर रोक रहेगी।
Read More : अब कपड़े के बन रहे फेस मास्क
अजमेर. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में फेस मास्क भी कम पडऩे लगे हैं। मात्र 35 पैसे की लागत के फेस मास्क की बाजार में होलसेल रेट भी 17 से 28 रुपए होने से खरीद भी प्रभावित हो गई है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन की ओर से अस्पताल के वस्त्र भण्डार में कपड़े के मास्क तैयार करवाए करवाए जा रहे हैं।
Read More: #CORONAVIRUSEFFECT: ख्वाजा साहब की दरगाह में पसरा सन्नाटा
संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन 800 से 900 मास्क की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में कपड़े के मास्क सिलवाए जा रहे हैं। अब तक 300 मास्क कई विभागों में दिए जा चुके हैं, जबकि गुरुवार को भी करीब 300 मास्क नए सिलवाए गए हैं।
ओपीडी में मरीज व डॉक्टर के बीच बनी दूरी
जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में संदिग्ध मरीज एवं अत्यधिक गंभीर मरीज की जांच के लिए ओपीडी में चिकित्सक की कुर्सी एवं मरीज की कुर्सी मे दूरी बढ़ गई है। एहतियात के लिए यह जरूरी भी बताया जा रहा है।
जांच के लिए उमड़ रहे मरीज व आमजन
जेएलएन अस्पताल में गुरुवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही है। सर्दी, जुकाम एवं खांसी की विशेष ओपीडी में भी मरीजों की कतारें रहीं। वहीं दवा काउंटरों पर लम्बी कतारें लगी रहीं।