अजमेर

23 तक सुधार लें गलती, वरना दोबारा नहीं मिलेगा यह मौका

प्री-लिटिगेशन कमेटी के आदेशानुसार इसका चौथा और अंतिम चरण शुरू हो चुका है।

less than 1 minute read
Jun 21, 2019
online correction option
online correction option

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भरे गए फार्म की त्रुटियां सुधारने का अवसर दिया है। प्री-लिटिगेशन कमेटी के आदेशानुसार इसका चौथा और अंतिम चरण शुरू हो चुका है।

वे परीक्षाएं जिनमें आयोग को परीक्षा का आयोजन करना है। इनमें अभ्यर्थी के नाम को छोडकऱ अन्य सभी वांछित संशोधन करेंगे। इसके अलावा ऐसी परीक्षाएं जिनमें आयोग प्रथम चरण की परीक्षाएं करा चुका है, लेकिन परिणाम जारी नहीं हुआ है। इन परीक्षाओं में उपस्थित अभ्यर्थी संशोधन (नाम, परीक्षा केंद्र, विषय, फोटो, हस्ताक्षर, पद/विभाग की प्राथमिकता को छोडकऱ) कर सकेंगे। तीसरे चरण में रविवार को अभ्यर्थियों ने वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय (विशेष शिक्षा-टीएसपी), फिजियोथेरेपिस्ट (टीएसपी-नॉन टीएसपी), स्कूल व्याख्याता (स्कूल शिक्षा)-2018 के आवेदनों में संशोधन किया।

चौथा चरण 23 जून तक
त्रुटियां सुधारने का चौथा चरण जारी है। इसमें स्कूल व्याख्याता (संस्कृत शिक्षा), उपाचार्य/अधीक्षक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं समूह अनुदेशक/सर्वेयर-2018, समूह अनुदेशक/सर्वेयर (टीएसपी), सहायक वन संरक्षक एवं वन रेंज ऑफिसर ग्रेड प्रथम-2018 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी फार्म में रही त्रुटिया सुधार सकेंगे।

Updated on:
18 Jun 2019 09:26 am
Published on:
21 Jun 2019 08:14 am