29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनना है आरएएस अफसर, हो जाएं इस परीक्षा के लिए तैयार

मुख्य परीक्षा होगी 25 और 25 जून को। जल्द अपलोड होंगे प्रवेश पत्र
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 18 Jun 2019, 8:44 AM IST

rpsc ras mains exam

rpsc ras mains exam

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग में आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 की तैयारियां जारी हैं। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अगले सप्ताह वेबपोर्टल पर अपलोड होंगे। मुख्य परीक्षा 25 और 26 जून को होगी।

राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने बीती 29 मई को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 के प्रश्न संख्या 11 और 22 को हटाने सहित नए सिरे से परिणाम जारी करने के सिंगल बैंच के आदेश को निरस्त कर दिया था। इसके बाद 10 जून को अभ्यर्थियों की चार एसएलपी भी खारिज हो गई थी। इससे उत्साहित आयोग आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 की तैयारियों में जुटा हुआ है।

परीक्षा केंद्र निर्धारित
आरएएस मुख्य परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। संभाग मुख्यालयों पर परीक्षा कराई जाएगी। आयोग ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित पुलिस और जिला प्रशासन को पत्र भेजे हैं। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अगले सप्ताह पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने मुख्य परीक्षा के पेपर ढंग से तैयार कराने पर भी विशेष जोर दिया है। ताकि पेपर में तकनीकी त्रुटियां कम हों।

फैक्ट फाइल...आरएएस परीक्षा-2018
23 अक्टूबर 2018 को घोषित आरएएस प्रारंभिक परिणाम के तहत अभ्यर्थी-15044 (नॉन टीएसपी), 571 (टीएसपी)
13 दिसंबर 2018 को घोषित परिणाम के तहत अभ्यर्थी-7145
20 दिसंबर 2018 को घोषित परिणाम के तहत अभ्यर्थी 105
31 मई 2019 को घोषित परिणाम के तहत अभ्यर्थी-119