अजमेर

Crime News: अजमेर में हुई ये crime वारदात, पढ़ें फटाफट

अजमेर में सुबह से शाम तक कई वारदात हुई। मोबाइल उड़ाने, पैसा हड़पने और फांसी की वारदात हुई दर्ज।
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2020, 4:31 PM IST
crime in ajmer
crime in ajmer

अजमेर.

बाइकर्स ने निजी कंपनी (Private company)में कार्यरत कर्मचारी का मोबाइल उड़ा लिया। कर्मचारी ने अलवर गेट थाने में मामला दर्ज कराया है। उत्तर प्रदेश के अमरपुर थाना गौंडा निवासी पंकज कुमार पुत्र रामसिंह आदर्श नगर स्थित निजी कंपनी में कार्यरत है। उसने शिकायत में बताया कि वह कंपनी से घर लौटने के लिए सडक़ पर निकला। उसके हाथ मे मोबाइल था। इस दौरान बाइकर्स ने उसे बातों में उलझाया। बातें करते-करते वे मोबाइल छीनकर (mobile stolen) रफूचक्कर हो गए।

हड़पे 36 हजार रुपए
धोखाधड़ी कर रुपए हड़पने का मामला क्लाक टावर थाने (clock tower) में दर्ज हुआ है। लोटा की ढाणी थांवला निवासी छोटूराम पुत्र हीराराम ने बताया कि उसने रवि कुमार को राशि (cash) और कागजात (papers) सौंपे थे। इसमें उसने 36 हजार रुपए हड़प लिए। राशि लौटाने के बजाय वह धमकियां दे रहा है। पुलिस ने मामला (case) दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

युवक ने की आत्महत्या
नगरा क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या (sucide) कर ली। अलवर गेट थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौहान भवन नगरा निवासी हितेश (30) पुत्र ललित चौहान ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। परिजनों की सूचना पर अलवर गेट (alwar gate) थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी (morgue) पहुंचाया गया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

अजमेर दरगाह के सामने हुआ सीएए-एनआरसी का विरोध

केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी के विरोध में शुक्रवार को दरगाह के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। लोगों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर और हाथों में तिरंगा-तख्तियां लेकर विरोध जताया।

पिछले दिसंबर से नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी का विरोध जारी है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय और अन्य लोगों ने हाथों में तख्तियां और तिरंगा लेकर लेकर कानून के खिलाफ नाराजगी जताई।

Published on: