30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime report: पकड़े दो कुख्यात आरोपी, सुलझाए 2 हजार पेंडिंग केस

दो ईनामी आरोपियों की गिरफ्तारी सहित 2 हजार पेंडिंग मामलों में निस्तारण किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 2 Jan 2020, 8:43 PM IST

crime report

crime report

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

जिला पुलिस ने बीते साल दो ईनामी आरोपियों की गिरफ्तारी (arrest) सहित 2 हजार पेंडिंग मामलों में निस्तारण किया है। हालांकि साल 2018 के मुकाबले 2019 में 2404 आपराधिक (crime case) मामले ज्यादा दर्ज हुए हैं। लेकिन पुलिस ने कई चर्चित कांड का खुलासा भी किया है।

Read More: मुख्यमंत्री अपने बयानों से पलटे, अब बड़ा जनजागरण देश में-पूनिया

एसपी कुंवर राष्ट्रदीप (kunwar rashtradeep) ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने साल 2001 से 2018 तक 65 मामले लंबित थे। इनके सहित बीते साल के 2 हजार मामलों का निस्तारण किया गया। प्रदेश के 25 ईनामी-कुख्यात अपराधियों में से अजमेर पुलिस ने 2 आरोपियों (मोखम सिंह और धनसिंह) को गिरफ्तार किया।

Read More: Guru Gobind Singh Jayanti special: पुष्कर के गऊ घाट पर किया था गोबिंद सिंहजी ने स्नान

फैक्ट फाइल
2018-आईपीसी मामले-6631, अन्य मामले 3370, कुल दर्ज मामले-10001
2019-आईपीएसी मामले-8962, अन्य मामले 3443, कुल दर्ज मामले-12405

इन मामलों में इस्तगासा पेश
शराब-743, जुआ-964, शस्त्र-139, एनडीपीएस-99, गोला बारूद-14, पाबंदी (धारा 151 )-12568, सीआरपीसी-1883, पुलिस एक्ट-13785
पॉस्को-दुष्कर्म मामले-पंजीकृत-251, चालान-127, फर्जी शिकायत-97
पुलिस-आमजन कल्याण कार्यक्रम
-अंतर पुलिस की खेलकूद प्रतियोगिता, स्कूल ट्रेफिक ट्रेनिंग कार्यक्रम-195, आत्मरक्षा प्रशिक्षण-2726, रक्तदान शिविर-120 यूनिट

Read More: RPSC: प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 3 से, चेक कर लें सेंटर और टाइम

शक्ति टीम का गठन
महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा और अपराध रोकथाम के लिए जिला पुलिस ने विशेष शक्ति टीम का गठन किया। महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी प्रदान की गई। शक्ति टीम ने 783 मामलों में कार्रवाई की।

चोरी के मामले
2018 में दर्ज केस-1462019 में दर्ज केस-220 माल बारामदगी-47 प्रतिशत

अब पर सीसीटीएनएस काम
पुलिस ने अपराध और आपराधिक ट्रेकिंग और नेटवर्क प्रणाली पर कामकाज शुरू कर दिया है। इसमें 11 हजार 517 केस कंप्यूटरीकृत हो चुके हैं। प्रत्येक अधिकारी और थानों में अनिवार्य रूप से इसी प्रणाली पर कार्य होगा। केस डायरी का संधारण भी इसमें किया जाएगा।

Read More: मलेरिया नियंत्रण पर अब मच्छरदानी का जाल

खोले ये चर्चित केस
-फरवरी में मनी एक्सचेंजर मनीष मूलचंदानी की हत्या की गई थी। जुलाई में पुलिस ने हत्याकांड में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया।
-दरगाह परिसर से अपहृत बच्ची के अपहरण की घटना को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया
-सिविल लाइंस इलाके से बीएसएनएल की 35 लाख की केबल चुराने वाले गिरोह को यूपी से किया गिरफ्तार
-एनडीपीएस के तहत 720 किलो अवैध डोडा-पोस्त
-नसीराबाद-ब्यावर में 30 लाख का क्रिकेट सट्टा पकड़ा
-जैन धर्मावंलबियों के गुफामंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा
-नसीराबाद में गांधीजी की मूर्ति तोडऩे वाले आरोपियों की गिरफ्तारी