अजमेर

धंस गई सडक़, टूटी दीवार- हादसे का इंतजार!

हजारों लोग गुजरते हैं जौंसगंज की टूटी रेलवे पुलिया से
less than 1 minute read
Jul 31, 2019
Damaged road, broken wall - awaiting the accident
Ramganj-jonsganj Railway bridge

अजमेर. रामगंज को जौंसगंज नरसिंहपुरा से जोडऩे वाली रेलवे पुलिया के नीचे से गुजरने वाला मार्ग पिछले पंद्रह दिन क्षतिग्रस्त पड़ा है। बारिश में नाला उफनने के कारण पुलिया के नीचे की सडक़ आधी धंस चुकी है और बची-खुची सडक़ यहां से गुजने वाले वाहनों से धंसने की कगार पर है। जबकि पुलिया को कवर करने वाली दीवार भी टूट कर ढेर हो चुकी है।

इस मार्ग से दिनभर में हजारों लोग पैदल व वाहन पर सवार होकर गुजरते हैं जिनमें बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी भी शामिल होते हैं जिनके साथ सडक़ के धंसने पर नाले में गिरने से कभी भी गंभीर हादसा पेश आ सकता है। रात्रि में तो यहां बिजली भी गुल रहती है जिससे अंधेरे में बड़ी दुर्घटना पेश आ सकती है।

ये मार्ग नगर निगम और रेलवे के बीच फुटबॉल बना होने से हमेशा मरम्मत को तरसता है। ये पुलिया और मार्ग वार्ड 30 के अंतर्गत आता है। लेकिन हैरत की बात तो ये है कि सडक़ धंसने और दीवार ढहे इतने दिन गुजर जाने के बाद भी न तो रेलवे के अधिकारियों और न ही क्षेत्र की महिला पार्षद ने अभी तक मौके पर पहुंच कर हालात का मुआयना करने की जहमत तक उठाई। शायद कोई बड़ा हादसा होने के बाद ही इस मार्ग की दशा सुधरेगी।

Published on:
31 Jul 2019 06:01 am