अजमेर

अजमेर की इस झील में अचानक हुई हलचल, जिसने देखा उसके उड़े होश

आनसागर झील अपनी खूबसूरती के लिए पहचानी जाती है। चारों ओर अरावली की पहाडिय़ां इसकी सुंदरता और बढ़ा देती है।

less than 1 minute read
Apr 23, 2019
dead body
dead body found in ajmer

अजमेर.

आनासागर में श्युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शहर की इस खूबसूरत झील में कई बार शव मिल चुके हैं।

जानकारी के अनुसार झील में लाश तैरती मिलने की सूचना मिली। सूचना पर क्रिश्चियन थाना पुलिस ने मौके के पहुंच कर शव को झील से बाहर निकलवाया। शव की पहचान नगरा शंकर नगर निवासी मनोज पुत्र पन्नालाल कोली के रूप में की गई।

शव की शिनाख्त

पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के रिश्तेदार रविकुमार ने बताया कि मनोज शुक्रवार को समारोह में खाना खाकर आया था। वह पिछले करीब एक डेढ़ महीने से मानसिक रूप से परेशान था। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने मामले के संबंध में किसी पर शक व्यक्त नहीं किया है।

कई बार मिल चुकी लाश
चौहान काल में निर्मित आनसागर झील अपनी खूबसूरती के लिए पहचानी जाती है। चारों ओर अरावली की पहाडिय़ां इसकी सुंदरता और बढ़ा देती है। इस झील में हर साल शव मिलने का सिलसिला जारी है। खासतौर पर रामप्रसाद घाट, बारादरी क्षेत्र में ऐसी घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। कई लोगों की झील में कूदकर या नहाने के दौरान डूबने से मृत्यु हो चुकी है।

Updated on:
21 Apr 2019 04:50 pm
Published on:
23 Apr 2019 08:44 am