युवक के किसी रिश्तेदार अथवा परिचित ने संपर्क नहीं किया है।
अजमेर.
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (garib nawaz dargah) में झालरे के निकट मिले शव की चार दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हुई है। युवक के किसी रिश्तेदार (relative) अथवा परिचित (member) ने दरगाह थाना अथवा जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मार्चरी (jln hospital) में संपर्क नहीं किया।
9 जनवरी को दरगाह परिसर में झालरे के निकट युवक की लाश (dead body found) मिली थी। उसकी नाक से झाग निकल रहे थे। उसने कुर्ता-पायजामा और ऊपर लाल-सफेद रंग की जैकेट पहन रखी थी। साथ ही काले रंग का ऊनी बनियान भी पहने था। युवक करीब 32-33 साल का है। पुलिस ने शव को तत्काल जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी (morgue) में रखवाया। युवक के किसी रिश्तेदार अथवा परिचित ने संपर्क नहीं किया है।
मिली थी पर्ची....
पुलिस को युवक के कपड़ों की तलाशी में कागज की पर्ची (paper slip) मिली थी। इसमें ‘कोई मत जगाना मुझे तो बाबा ही उठाएंगे ’ लिखा था। प्रारंभिक पड़ताल (investigation) में पुलिस को युवक के किसी बीमारी से पीडि़त होने और आत्महत्या करने का लग रहा है। दरगाह थाना (dargah thana) प्रभारी हेमराज मंूड ने बताया कि युवक के रिश्तेदारों और परिजनों का इंतजार है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हुई है।
सीबीएसई-जल्द अपलोड होंगे स्टूडेंट के एडमिशन कार्ड
सीबीएसई दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जनवरी के दूसरे पखवाड़े अथवा फरवरी के प्रथम सप्ताह में जारी करेगा। प्रवेश पत्र की जांच का काम अंतिम चरण में है।
सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की परीक्षा 15 फरवरी से प्रारंभ होंगी। देश-विदेश में 32 लाख से ज्यादा विद्यार्थी इन परीक्षाओं में बैठेंगे। बोर्ड विद्यार्थियों के प्रवेश पत्रों की जांच में जुटा है। यह काम खत्म होते ही प्रवेश पत्र वेबपोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।