29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fraud: अजमेर में हैकर्स ने उड़ाए लाखों रुपए, एकाउंट किए खाली

ऑनलाइन ठगी में निकले 1 लाख रुपए। हैकर ने दिया केवाईसी अपडेट करने का झांसा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 12 Jan 2020, 4:14 PM IST

online fraud in ajmer

online fraud in ajmer

अजमेर.

शहर में ठगी का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा। दो अलग-अलग मामलों में ठगों ने पेटीएम और गूगल-पे खातों से 1 लाख 500 से ज्यादा राशि उड़ा ली। पीडि़तों ने रविवार को अलवर गेट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More: राजनीति के अखाड़े बन गए कॉलेज केम्पस

केस-1
शशि मोहन माहेश्वरी पुत्र पन्नालाल ने शिकायत में बताया कि उनके पास पेटीएम खाता है। उनके पास पेटीएम एप पर केवाईसी अपडेट नहीं होने का मैसेज आया। हैकर ने उनसे उम्र पूछने के अलावा केवाईसी अपडेट करने को कहा। उसने मोबाइल दो एप डाउनलोड करने को कहा। एप डाउनलोड करने के दौरान ही ओटीपी और अन्य जानकारियां पूछकर भरता रहा। कुछ देर बाद उनके पेटीएम खाते से 59 हजार रुपए निकल गए। इसके बाद हैकर ने उनके गूगल-पे खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए। साथ ही एक मोबाइल कंपनी का सिमकार्ड रिचार्ज कराने की एवज में 49 और 105 रुपए भी निकाल लिए। दोनों खातों से रुपए निकलने के मोबाइल पर मैसेज आया। उन्होंने अलवर गेट थाने में शिकायत दी है।

Read More: शिक्षक भर्ती 2004 के अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी नियुक्तियां!

केस-2
नवीन कुमार पुत्र मानसिंह ने बताया कि उनके पास पेटीएम खाता है। उनके पास पेटीएम एप पर केवाईसी अपडेट नहीं होने का मैसेज आया। हैकर ने खाता सस्पेंड होने की जानकारी देदकर केवाईसी अपडेट करने को कहा। उसने मोबाइल पर एक एप डाउनलोड करने को कहा। यह प्रक्रिया पूरा होने के बाद उसने एटीएम के डिजिटल नंबर और एप पर आए नंबर भेजे। इसके बाद उसने एप पर आए एक्सेप्ट ऑप्शन को दबाने के लिए कहा। जैसे ही उन्होंने ऐसा किया उनके खाते से एक बार में 20 हजार रुपए और दूसरी बार में 1500 रुपए निकल गए।

Read More: पीओके पर बोले दरगाह दीवान, ‘सेना तैयार तो किसका इंतजार...’

पत्रिका अलर्ट
-अंजान व्यक्ति को नहीं बताएं बैंक एकाउन्ट, पिन और ओटीपी नंबर
-मोबाइल या लैंडलाइन पर फर्जी कॉल आने पर नहीं करें बातचीत
-खाते या अन्य व्यक्तिगत जानकारियां शेयर नहीं करें।
-तत्काल पुलिस को दें जानकारी

Read More: Online fraud : ऑनलाइन बाइक बेचना पड़ा भारी : ठगी में निकले 1.70 लाख रुपए