अजमेर

Ajmer Crime: 12000 रुपए मांगे तो पीठ पर घोंप दिया पेचकस और चाकू, सरियों से किए ताबड़तोड़ वार

Youth Stabbed With Screwdriver And Knife: अजमेर में 12000 रुपए के लेन-देन को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बाइक की बकाया राशि मांगने पहुंचे युवक पर दुकानदार और उसके साथियों ने चाकू, सरिया और पेचकस से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

less than 1 minute read
Mar 09, 2026
जेएलएन अस्पताल में घायल युवक का उपचार करते चिकित्सक और नर्सिंगकर्मी (फोटो: पत्रिका)

Ajmer Bike Payment Dispute: बाइक की खरीद-फरोख्त में बकाया रकम मांगने पर युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। रविवार को भुगतान लेने पहुंचे युवक पर दुकानदार व उसके साथियों ने चाकू, सरिया, पेचकस से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने सदर कोतवाली थाने में एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं।

पुलिस के अनुसार पट्टी कटला स्थित ओसवाल स्कूल के पास रहने वाले रोचक गोयल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह किराए पर बाइक देने का काम करता है। उसने कुछ समय पहले प्रभात टॉकीज के पास चौधरी ऑटो रिपेयर पार्ट्स के संचालक मोहित चौधरी को बाइक बेची थी।

ये भी पढ़ें

Jaipur: तेज धमाके की आवाज सुनकर मां ने पूछा कौन गिरा… पास पहुंची तो बेटे का शव देखकर हुई बदहवास

रोचक के मुताबिक मोहित ने करीब दो माह पहले उसकी बाइक अन्य को बेच दी लेकिन उसके बकाया 12 हजार रुपए का भुगतान अभी तक नहीं किया। वह कई बार दुकानदार से अपनी बकाया राशि मांग चुका था।

तकादा करने पर किया हमला

रविवार को रोचक गोयल भुगतान लेने के लिए चौधरी ऑटो पार्ट्स पर पहुंचा। इसी दौरान भुगतान को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि मोहित चौधरी और उसके 8 से 10 साथियों ने मिलकर रोचक पर हमला कर दिया।

आरोपियों ने चाकू, सरिया और पेचकस से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह घायल हो गया। झगड़े की सूचना पर सदर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल रोचक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने रोचक व मोहित चौधरी की परस्पर मिली शिकायत पर प्रकरण दर्जकर लिया।

ये भी पढ़ें

Kota: संत सनातनपुरी के देवलोकगमन के बाद आज दी जाएगी समाधि, 525 शिवलिंगों की करवाई थी स्थापना

Published on:
09 Mar 2026 09:15 am
Also Read
View All

अगली खबर