अजमेर

स्कूल बस की  टक्कर से बाइक सवार एक महिला की दर्दनाक मौत- बस में सवार 50 बच्चे सदमे में

अर्जुनपुरा खालसा के निकट एक निजी स्कूल बस (school bus)ने बाइक के टक्कर(collision ) मार दी -बाइक पर सवार लीडी निवासी एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत -बस में सवार करीब 50 बच्चे सदमे में

less than 1 minute read
Aug 22, 2019
स्कूल बस की  टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत- 50 बच्चे सदमे में

बाइक पर सवार लीडी निवासी एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत

मांगलियावास. मांगलियावास थाने के अर्जुनपुरा खालसा के निकट एक निजी स्कूल बस (Private school bus)ने बाइक के टक्कर मार दी इससे बाइक पर सवार लीडी निवासी एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत (death)हो गई । वहीं एक जेठाना का युवक राजु चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल युवक को एंबुलेंस (Ambulances) की मदद से अजमेर के जिला चिकित्सालय (hospital) में भर्ती करवाया है। वहीं दुर्घटना (accident) के समय बस में सवार करीब 50 बच्चे सदमे(Shock) में आ गए । हादसे के बाद कई बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया । बस दुर्घटना की सूचना मिलने पर बच्चों के परिजन विद्यालय(school) में पहुंचकर बच्चों की कुशलता की जानकारी ले रहे हैं।

Published on:
22 Aug 2019 11:34 am
Also Read
View All