30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चालक की एक गलती से आगरा रोड पर मचा कोहराम ….फिर जो मंजर दिखा उससे दहल जाएगा आपका दिल

accident in jaipur : चालक की एक गलती से आगरा रोड पर मचा कोहराम ....फिर जो मंजर दिखा उससे दहल जाएगा आपका दिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

RAJESH MEENA

•

Updated: 22 Aug 2019, 9:46 AM IST

accident

Livestock dies during collision of vehicles, fear of accidents

accident in jaipur : जयपुर। आगरा रोड पर आज सुबह एक ट्रेलर ( trailar )का कहर सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रेलर ने अलसुबह पदयात्रियों ( pedestrian )को कुचल दिया। इससे एक महिला पदयात्री ( woman pedestrian )की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर खून ही खून बिखर गया।

हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित पदयात्रियों ने प्रदर्शन कर आगरा रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर बस्सी थाना ( bassi police )पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया। प्रदर्शन कर कर रहे पदयात्रियों समझा-बुझाकर शांत किया। इससे पहले भी एक तेज रफ्तार बस ने कानोता के नजदीक बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी थी इसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई थी जबकि महिला घायल हो गई थी।

पुलिस के अनुसार करौली से जोबनेर माता ( jobner mata ji )के लिए एक पदयात्रा जा रही थी। आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक ट्रेलर ने मोहनपुरा के पास आधा दर्जन पदयात्रियों को कुचल दिया। हादसे ( accident )के बाद चालक ट्रेलर लेकर भागने लगा लेकिन जब लोगों ने उसका पीछा किया तो वह एक स्थान पर ट्रेलर छोड़कर भाग निकला। ट्रेलर की टक्कर से टोडाभीम करौली ( karoili )निवासी सजनी पत्नी चेतराम, चेतराम, घनश्याम, मुकेश व दो अन्य लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर सजनी की मौत हो गई, जबकि अन्य का उपचार जारी है।

जांच अधिकारी एएसआइ ( ASI )महेंद्र ने बताया कि चालक को झपकी आने से ट्रेलर बेकाबू हो गया और सड़क पर चल रहे पदयात्रियों पर चढ़ गया। फिलहाल ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। इस पदायात्रा में करीब सौ से अधिक लोग शामिल थे। हादसे के बाद पदयात्रियों ने हाइवे पर जाम लगा दिया था उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग