अजमेर

Deepawali Festival : बाजार गुलजार , बरसने लगा धन

पुष्य नक्षत्र पर जमकर खरीददारी, भौम पुष्य नक्षत्र आज बाजार में दिनभर दुकानों और शोरूम पर लगी रही भीड़
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Oct 2019, 12:23 PM IST
Deepawali festival: business will be more than five crore
Deepawali festival: business will be more than five crore

अजमेर. दीपावली महोत्सव के तहत बाजार में रौनक दिखाई देने लगी है। सोमवार को पुष्य नक्षत्र होने के कारण जमकर दुकानों और शोरूम पर खरीददारों की भीड़ लगी रही। मंगलवार को भौम पुष्य नक्षत्र होने के कारण अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

शहरवासियों ने दीपावली महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी है। बाजार में दुकानदार और शोरूम संचालक ग्राहकों को लुभाने में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ रहे है। ग्राहकों को शानदार ऑफर दिए जा रहे है। सोमवार को पुष्य नक्षत्र होने के कारण बाजार में सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। शहरवासियों ने दो-पहिया और चौपहिया वाहनों की भी खरीददारी की। साथ ही ज्वैलरी और इलेक्ट्रोनिक्स आइटम की दुकानों पर भीड़ रही ही। शाम के समय तो बाजार में लोगों की भीड़ के चलते जाम के हालात बन गए। वहां से पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया। शहरवासियों के खरीददारी के बाद फास्ट फूड और चाट पकौड़़ी का जमकर लुत्फ उठाया। व्यापारियों के अनुसार उम्मीद से कम बिक्री हुई है, लेकिन मंगलवार को भौम पुष्य नक्षत्र होने से अच्छी खरीददारी की उम्मीद है।

शुभ मुहूर्त में यह करे खरीददारी

ज्योतिषियों के मुताबिक मंगलवार को भौम पुष्य नक्षत्र होने से मकान, दुकान, जमीन और स्थायी संपत्ति की खरीदी अधिक हितकारी मानी गई है। पुष्य नक्षत्र की शुरुआत 21 अक्टूबर को शाम 5.31 बजे से हुई जो मंगलवार को शाम 4.38 बजे तक रहेगी। मंगलवार को सुबह 10.55 बजे तक साध्य और इसके बाद शुभ योग लग जाएगा।

Published on: