अजमेर

चुनावी साल में राजस्थान के इस जिले के लिए हुई ये बड़ी घोषणा, अब सुधर जाएगा यहां का ये बड़ा काम

चुनावी साल में राजस्थान के इस जिले के लिए हुई ये बड़ी घोषणा, अब सुधर जाएगा यहां का ये बड़ा काम  

less than 1 minute read
May 18, 2018
CM RAJE
CM RAJE

जयपुर।

राजस्थान के अजमेर जिले में मुख्यमन्त्री राजे ने शहर की पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए नई योजना के तहत करोड़ो रुपयों की सौगात दी है। चुनावी साल में सीएम राजे प्रदेश के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही हैं। हाल ही में सीएम राजे ने प्रदेश के अजमेर जिले की जनता को नई सौगात दी है। सीएम ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी द्वारा अजमेर शहर की पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने और प्रतिदिन शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए स्मार्ट सिटी एवं अमृत योजना के तहत 103 करोड़ रूपए लागत के कार्य स्वीकृत कराने की घोषणा की है। विभाग की वित्त समिति ने 103 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत कर लिए हैं।

इस योजना के तहत शहर में 4 स्वच्छ जलाशय और 2 उच्च जलाशयों का निर्माण होगा। साथ ही यहां 94 किमी पाइपलाइन बिछाई जाएगी और 1 लाख पानी के मीटर भी बदले जाएंगे। इसके अलावा स्काडा सिस्टम के तहत सभी पम्प हाउसों को जोड़ा जाएगा और पानी की टंकियों में अल्ट्रासोनिक सेन्सर लगाए जाएंगे। मुख्य पाइपलाइनों पर इलेक्ट्रोमेग्नेटिक फ्लोमीटर लगाने का कार्य भी किया जाएगा। इन सभी कामों को करने के लिए सीएम ने आगामी एक साल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

शहरी जल योजना, अजमेर में विभिन्न पम्प हाउसों में एस्को मॉडल के तहत 31 उच्च दक्षता वाले और ऊर्जा कुशल पम्प सैट भी लगाए जाएंगे। इससे पम्पिंग स्टेशनों की दक्षता बढ़ेगी और बिजली खपत में भी बचत होगी। अधिकारियों के अनुसार इस योजना के क्रियान्वयन से अजमेर शहर में प्रतिदिन जलापूर्ति की जा सकेगी एवं शहर का जलापूर्ति का सर्विस लेवल भी सुदृढ़ किया जा सकेगा।

Published on:
18 May 2018 04:28 am