8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM राजे ने राजस्थान में यहां खुशियों से भर दी इनकी झोली, यहां दे दी करोड़ो रुपयों की ये बड़ी सौगात

CM राजे ने राजस्थान में यहां खुशियों से भर दी इनकी झोली, यहां दे दी करोड़ो रुपयों की ये बड़ी सौगात
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

rohit sharma

•

Updated: 18 May 2018, 3:34 AM IST

DA increase news

DA increase news

जयपुर।

प्रदेश में चुनावी साल में एक के बाद एक सौगातों के बाद हाल ही में राजस्थान के कोटा जिले में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 242 करोड़ की 6 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि मेहनत और पसीने से हमने विकास की जो धारा बहाई है, उससे पूरे प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ा है।

सीएम राजे ने गुरूवार को कोटा जिले के सांगोद में जनसंवाद कार्यक्रम से पहले 242 करोड़ की 6 बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। अकेले सांगोद विधानसभा क्षेत्र में 105 ग्रामीण गौरव पथ बनाकर जनता को कीचड़ से मुक्ति दिलाई गई है। इनमें 28 करोड़ रुपए की लागत के 60 किसान गौरव पथ भी शामिल हैं। जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि द्वितीय चरण में वर्ष 2011 से जनवरी 2012 तक प्राप्त कृषि बिजली कनेक्शनों के आवेदनों के डिमाण्ड नोटिस 16 जून से 20 जून तक जारी किये जायेंगे और बरसात से पूर्व इनको कनेक्शन दे दिये जाएंगे।

खिलाडियों के लिए बनेगा मिनी स्टेडियम

मुख्यमंत्री राजे ने क्षेत्र के लोगों की मांग पर रोडवेज अधिकारियों को सांगोद से दरा होते हुए झालावाड़ के लिए रोडवेज की बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए। सांगोद विधानसभा क्षेत्र के खिलाडियों की मांग पर क्षेत्र में उचित स्थान तलाश कर एक मिनी स्टेडियम बनाये जाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में नहरी तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं, शीघ्र ही इसका काम शुरू कर दिया जायेगा।

दूषित पेयजल की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता को तत्काल मौके पर भेजा

क्षेत्र के लोगों ने कुछ वार्डों में दूषित पेयजल की शिकायत की तो मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिए कि वे तत्काल क्षेत्रवासियों के साथ मौके पर जाएं और समस्या का निस्तारण कर उन्हें सूचित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अभियंता नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर पेयजल की गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करें।

योजनाओं से बदल रहा लोगों का जीवन

मुख्यमंत्री ने जनसंवाद में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राजश्री योजना, शुभशक्ति योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए उनसे योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद प्रबुद्धजनों को योजनाओं के लाभार्थियों से रूबरू करवाया और बताया कि किस तरह राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं लोगों का जीवन बदल रही हैं। उन्होंने आह्वान किया कि आप सब इन योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर आमजन को इनका लाभ दिलवाएं।

साढ़े चार साल में सांगोद में 948 करोड़ के विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के साढ़े 4 साल में सांगोद विधानसभा क्षेत्र में 948 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए, जबकि पिछली सरकार ने विकास कार्यों पर पांच साल में इससे आधे से भी कम मात्र 423 करोड़ रूपये ही खर्च किए। उन्होंने कहा कि 251 करोड़ 26 लाख रूपये सड़कों के विकास तथा 32 करोड़ रूपये मिसिंग लिंक एवं गौरव पथ के लिए मंजूर किए गए हैं। वहीं 12 हजार 719 परिवारों को घरेलू बिजली कनेक्शन और 1 हजार 394 कृषि कनेक्शन दिए गए हैं। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना से सांगोद में करीब डेढ़ हजार लोग लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कनवास में राजकीय महिला महाविद्यालय खोले जाने की स्वीकृति भी जारी की जा चुकी है। सांगोद विधानसभा क्षेत्र के लोगों को परवन-अकावद पेयजल परियोजना तथा हरिपुरा मांझी पेयजल योजना का लाभ मिलेगा। हरिपुरा मांझी पेयजल योजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है।

मेधावी विद्यार्थियों को दिए लैपटॉप, लाभार्थियों को चैक वितरित

जनसंवाद कार्यक्रम के आंरभ में मुख्यमंत्री ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को लाभान्वित किया। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना में 17, विधवा पेंशन योजना में 17, द्विव्यांग पेंशन में 16, उज्ज्वला योजना में 15, पालनहार योजना में 10, वृद्धावस्था पेंशन योजना में 16, शुभशक्ति योजना में 2, अन्तरजातीय विवाह अनुदान योजना में 2, लैपटाप वितरण योजना में 11, बालिका प्रोत्साहन योजना में 5, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में 16, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में 15 एवं राजश्री योजना में 19 लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया। राजे ने जनसंवाद के दौरान राजकीय आईटीआई सांगोद से उत्तीर्ण होकर नीमराणा एवं फरीदाबाद की प्रतिष्ठित कम्पनियों में प्लेसमेंट पाने वाले 8 युवाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोकतंत्र सैनानियों का अभिनंदन कर उन्हें लोकतंत्र सैनानी परिचय पत्र प्रदान किए।

सांगोद में इन विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास

• विनोद खुर्द-विनोद कलां-कुराडिया खुर्द-डाबरी खुर्द-सांगोद-आजादपुरा-मामोर-सलोनियां-लोढाहेडा-धूलेट सड़क का चौडाईकरण एवं सुदृढी़करण का लोकार्पण

• विनोद कलां-विनोद खुर्द के बीच उजाड़ नदी पर उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण

• सांगोद में 33/11 केवी जीएसएस का लोकार्पण

• देवली-कनवास सड़क राज्य मार्ग संख्या 74 ए के विकास कार्य का शिलान्यास

• कनवास-खानपुर-अकलेरा सड़क राज्य मार्ग संख्या 74 के विकास कार्य का शिलान्यास

• उपखण्ड़ कार्यालय सह तहसील कार्यालय भवन, दीगोद का शिलान्यास