आपको बता दें कि धौलपुर रेलवे स्टेशन अब नए लुक में दिखाई देगा। रेलवे स्टेशन की दीवारों पर इन दोनों राजस्थानी लुक देने के लिए पेंटिंग की जा रही है । इसमें राजस्थान की हवेलियां और नकाशी की पेंटिंग रेलवे स्टेशन की दीवारों पर की जा रही है। स्टेशन की दीवारों को गुलाबी रंग कर, उस पर सफेद रंग से चित्रकारी की जा रही है । धौलपुर रेलवे स्टेशन उत्तर मध्य रेलवे जोन के आगरा मंडल में आता है । इससे पहले आगरा मंडल के 5 स्टेशनों पर चित्रकारी की जा चुकी है। इसमें भरतपुर जिले का नदबई ओर हेलक स्टेशन भी शामिल है ।