शहर में हर प्रॉपर्टी का होगा सर्वे,जारी किए जाएंगे नम्बरपुराने मामलों की भी मिल सकेगी जानकारी 311 पैटर्न पर काम करने का निगम का इंटरनर्ल मैनेजमेंटएप के जरिए होगा काम, इसी सप्ताह जारी होंगे टेंडर
अजमेर. नगर निगम Nagar Nigam नए साल में टेक्नोफ्रैंडली तरीके से काम करता नजर आएगा। इसके लिए आईटी से जुड़े तीन प्रोजेक्ट पाइप लाइन में हैं। यह सभी कार्य स्मार्ट सिटी के तहत करवाए जाएंगे। दो कार्यों के टेंडर इसी सप्ताह जारी किए जाएंगे। नगर निगम हाउस टैक्स house tax के रिकॉर्ड को डिजिटल कर रहा है। आम जन इसे निर्धारित फीस जमा करवा कर ऑनलाइन online देखा जा सकेगा। अब तक 9 लाख पेज डिजिटल किए जा चुके हैं जल्द ही 18 लाख पेज और स्केन किए जाएंगे। नगर निगम ने शहर की सभी प्रॉपर्टी के सर्वे का निर्णय लिया है। सभी प्रॉपर्टी को नम्बर जारी किए जाएंगे। जीआईएस प्लेटफार्म पर प्रोपर्टी, मास्टर प्लान व खसरों का विवरण देखा जा सकेगा। इस सप्ताह इसके लिए निविदाएं इस सप्ताह जारी होंगी।
३११ पैटर्न पर होगा काम, एप होगा लॉन्च
नगर निगम का इंटरर्नल मैनेजमेंट जल्द ही थ्री वन वन (३११) पैटर्न पर काम करता नजर आएगा। इसके लिए एप लॉन्च किया जाएगा। एप के जरिए ही बॉयोमैट्रिक हाजिरी होगी। कर्मचारी निर्धारित जगह पर सेल्फी लेकर अपनी हाजिरी दर्ज करवा सकेगा। अधिकारी मौखिक निर्देश जारी करने के बजाय अब इस एप के जरिए ही निर्देश देंगे। मातहत कर्मचारी को दिए गए टास्क की फोटो रिपोर्ट के साथ पेश करनी होगी। इस एप से निगम का हेल्प लाइन नम्बर भी जुड़ जाएगा। हेल्प लाइन पर दर्ज शिकायतें एप पर स्थानांतरित हो जाएंगे। एप तैयार करने और ३११ लागू करने के लिए इस सप्ताह निगम निविदा जारी की जाएगी।
फाइलों की होगी टै्रकिंग
नगर निगम में फाइलों के गायब होने के सिलसिले को रोकने के लिए फाइल ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। फाइलों को स्केन कर इसका डाटा बेस तैयार किया जाएगा। हर फाइल को टैग किया जाएगा। योजना शाखा की सभी फाइलें एडीए पैटर्न पर ऑन लाइन की जाएंगी।
प्रोजेक्ट मैनेजमेंट
नगर निगम जल्द सीएसआर मद में एक निजी बैंक के जरिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट डाटा बेस तैयार करेगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए निगम के चल रहे सभी प्रोजेक्ट, डिफेक्ट लायबिलिटी प्रोजेक्ट, परफॉर्मेंस बैंक गारंटी सहित कहां पर क्या चल रहा है इसका फाइनेंसियल व फिजिकल डाटा तैयार होगा।
read more: बसों को लगी 'ठंड, यात्री भार गिरा