अजमेर

अनियंत्रित ट्रेलर से कार पर गिरा कंटेनर, कार चालक की हुई दर्दनाक मौत

घटना की जानकारी मिलते ही ब्यावर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से कंटेनर को सड़क मार्ग से एक तरफ करवाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2019, 12:37 AM IST
accident
अनियंत्रित ट्रेलर से कार पर गिरा कंटेनर, कार चालक की हुई दर्दनाक मौत

ब्यावर/अजमेर
सदर थाना क्षेत्र की अजमेर रोड पुलिया के पास शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां से गुजर रहे एक ट्रेलर पर रखा कंटेनर पास से जा रही कार पर गिर पड़ा। हादसे में दबने से कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस तरह हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक करीब साढ़े नो बजे अजमेर की ओर से आ रहा ट्रेलर ब्यावर शहर में अंदर आने के लिए बाईपास से मुड़ रहा था। इस दौरान अनियंत्रित हुए ट्रेलर के ऊपर रखा कंटेनर पास ही से गुजर रही कार पर गिर पड़ा। इससे कार में सवार ब्यावर निवासी प्रवीण खंडेलवाल की मौत हो गई।


जेसीबी की मदद से कंटेनर को हटाया
घटना की जानकारी मिलते ही ब्यावर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से कंटेनर को सड़क मार्ग से एक तरफ करवाया। इस दौरान स्थानीय लागों की भीड़ लग गई। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Published on: