अजमेर

ED Raid: अजमेर के केकड़ी में फिर ईडी की दस्तक, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई से व्यापारियों में मचा हड़कंप

ED Raid In Kekri: अजमेर के केकड़ी शहर में 5 दिन में दूसरी बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दस्तक दी। ईडी के पहुंचने से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Mar 2025, 9:12 AM IST
ED-Raids-In-Kekri

ED Raid In Ajmer: अजमेर। अजमेर के केकड़ी शहर में 5 दिन में दूसरी बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दस्तक दी। ईडी की टीम मंगलवार तड़के एक दर्जन गाड़ियों में हथियारबंद जवानों के साथ केकड़ी पहुंची और दो व्यापारियों के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ईडी की टीमें यहां दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है।

मुंबई, सूरत सहित कई अन्य राज्यों में हवाला व फर्जी बिलिंग का काम करने वाले केकड़ी के दो व्यापारियों के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी। शहर के अस्पताल रोड व घंटाघर के समीप दो व्यापारियों के मकानों पर टीम सर्च में जुटी हुई है। एक ही सप्ताह के भीतर दूसरी बार ईडी के पहुंचने से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

पहले भी ईडी ने की थी बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि 5 दिन पहले भी ईडी ने शहर में एक बड़ी कार्रवाई की थी। ईडी की टीम ने शुक्रवार को अजमेरी गेट के पास स्थित एक हवाला कारोबारी के यहां छापेमारी की थी। तीन गाड़ियों में सवार होकर आई ईडी की टीम ने कारोबारी के यहां से लेन-देन से जुड़े कई दस्तावेजों की जांच की थी। साथ ही कारोबारी और उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की थी। कारोबारी पर फर्जी बिलिंग के जरिए करोड़ों रुपए का राजस्व नुकसान पहुंचाने का आरोप है।


यह भी पढ़ें

Updated on:
11 Mar 2025, 9:12 AM IST
Published on: