सीकर। जीणमाता थाना पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी जीणमाता थाना क्षेत्र में पिछले दो माह से पुलिस निरीक्षक की वर्दी में अपने आपको कोतवाली थाना सीकर में तैनात होने की कह रौब झाड़ रहा था। उसकी टोपी आइपीएस लिखा था। आरोपी ने कई लोगोंं का हमदर्द बनकर उनकी सहायता के नाम पर रुपए भी ऐंठ लिए। आरोपी के खिलाफ पत्नी की हत्या सहित फागी, शाहपुरा व सीकर कोतवाली में कई मामले दर्ज हैं।