अजमेर

Exam: 2020 में कई खास एग्जाम, दिखेंगे बदलाव

परीक्षाओं में कई बदलाव दिखेंगे। इनमें इंजीनियरिंग, मेडिकल, गेट सहित अन्य अहम प्रवेश परीक्षाएं शामिल हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2019, 8:34 AM IST
ENTRANCE EXAM 2020
ENTRANCE EXAM 2020

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

साल 2020 में परीक्षाओं (exams) में कई बदलाव दिखेंगे। इनमें इंजीनियरिंग, मेडिकल, गेट सहित अन्य अहम प्रवेश परीक्षाएं शामिल हैं। लगातार दूसरे साल सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं भी फरवरी में प्रारंभ होंगी।

केंद्र सरकार द्वारा गठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 6 से 11 जनवरी के दौरान प्रथम चरण की जेईई मेन्स परीक्षा कराएगी। इसके बाद अप्रेल में परीक्षा का दूसरा चरण होगा। इस बीच 7 फरवरी से 7 मार्च तक द्वितीय चरण की जेईई मेन्स परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म (online forms) भरवाए जाएंगे। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 2.44 लाख विद्यार्थी आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस परीक्षा देंगे। साथ ही एजेंसी डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए 3 मई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट (NEET) का आयोजन करेगी। विद्यार्थी 31 दिसंबर तक ऑनलाइन फार्म और 1 जनवरी तक फीस जमा करा सकेंगे।

जीपेट-सीमेट 28 जनवरी को
देश के आईआईएम (IIM) सहित सरकारी-निजी प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सीमेट परीक्षा कराएगी। यह परीक्षा 28 जनवरी को दो पारियों में होगी। इसी तरह फार्मेसी में कॅरियर बनाने वाले युवाओं के लिए ग्रेज्युएट फार्मेसी एप्टियूड टेस्ट (जीपेट) का आयोजन भी 28 जनवरी को होगा।

जेईई एडवांस 17 मई को

आईआईटी में प्रवेश के लिए 17 मई को जेईई एडवांस (jee advanced) परीक्षा होगी। होती है। प्रतिवर्ष यह परीक्षा देश के अलग-अलग आईआईटी कराते हैं। इस बार यह परीक्षा का आयोजन आईआईटी दिल्ली करेगा। परीक्षा ऑनलाइन ली जाएगी।

फरवरी में सीबीएसई की परीक्षाएं
सीबीएसई (cbse) की बारहवीं और दसवीं की परीक्षा 15 फरवरी से प्रारंभ होंगी। लगातार दूसरी बार सीबीएसई मार्च के प्रथम सप्ताह के बजाय फरवरी में दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं शुरू करा रहा है। दसवीं में गणित विषय में पहली बार विद्यार्थी एडवांस और स्टैंडर्ड के पेपर देंगे। जनवरी से ही विद्यार्थी विशेषज्ञों से परीक्षा तैयारी, मानसिक दबाव कम करने जैसे टिप्स भी लिख सकेंगे।

Published on: