आगामी त्यौहारों के मद्देनजर रेलवे की ओर से विशेष फैस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन 20 अक्टूबर से किया जाएगा।
अजमेर. आगामी त्यौहारों के मद्देनजर रेलवे की ओर से विशेष फैस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन 20 अक्टूबर से किया जाएगा। ट्रेनों का किराया स्पेशल टे्रेनों के अनुरूप रहेगा। अजमेर मंडल से करीब 14 टे्रनें गुजरेंगी। इसमें सियालदह, दादर, राजेन्द्र नगर, बांद्रा, बंगलुरू आदि स्टेशनों से ट्रेनों का आवागमन होगा।
अजमेर से रवाना होने वाली ट्रेनें गाड़ी संख्या 02988 अजमेर-सियालदह रोजाना, गाड़ी संख्या 02990 अजमेर-दादर त्रिसाप्ताहिक, गाड़ी संख्या 02396 अजमेर-राजेन्द्र नगर साप्ताहिक, गाड़ी संख्या 06209 अजमेर - मैसूर द्विसाप्ताहिक गाडि़यां हैं। अजमेर पहुंचने वाली ट्रेनें गाड़ी संख्या 02987 सियालदह -अजमेर प्रतिदिन, गाड़ी संख्या 02989 दादर-अजमेर त्रिसाप्ताहिक, गाड़ी संख्या02395 राजेन्द्र नगर - अजमेर साप्ताहिक, गाड़ी संख्या 06210 मैसूर -अजमेर द्विसाप्ताहिक हैं।
अजमेर मंडल से गुजरने जाने वाली ट्रेनें गाड़ी संख्या 09708 श्रीगंगानगर -बांद्रा टर्मिनस प्रतिदिन, 09707 बांद्रा टर्मिनस -श्रीगंगानगर प्रतिदिन, 02789 जयपुर -हैदराबाद, 02720 हैदराबाद -जयपुर द्विसाप्ताहिक, 06507 जोधपुर -बंगलुरू द्विसाप्ताहिक,06508 बंगलुरू -जोधपुर द्विसाप्ताहिक, 02473 बीकानेर -बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक, 02474 बांद्रा टर्मिनस -बीकानेर, 09027 जम्मूतवी -बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक, 09028 बांद्रा टर्मिनस -जम्मू तवी साप्ताहिक, 09601 उदयपुर -न्यूजलपाई गुड़ी साप्ताहिक, 09602 २ न्यूजलपाई गुड़ी -उदयपुर साप्ताहिक और गाड़ी संख्या 02931 बांद्रा टर्मिनस -जैसलमेर साप्ताहिक व गाड़ी संख्या 02932 जैसलमेर -बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक गाडि़यां हैं।