अजमेर

अच्छी खबर…बनना है आपको लेक्चरर तो तुरन्त भरें नेट-जेआरएफ के फार्म

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Mar 2019, 7:43 AM IST
Exam
Exam

अजमेर. नेट-जेआरएफ के ऑनलाइन फार्म भरने शुरू हो गए। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यह परीक्षा जून के दूसरे पखवाड़े में कराएगी।

कॉलेज और विश्वविद्यालयों में असिसटेंट लेक्चरर तथा शोधार्थियों की फैलोशिप योग्यता के लिए नेट-जेआरएफ परीक्षा कराई जाती है। आजादी के बाद से वर्ष 2013-14 तक यूजीसी तथा उसके बाद पिछले साल तक सीबीएसई ने यह परीक्षा कराई। केंद्र सरकार ने अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है। जून में होने वाली परीक्षा के ऑनलाइन फार्म भरने शुरू हो गए। अभ्यर्थी 30 मार्च तक फार्म भर सकेंगे।

कुछ यूं चलेगी परीक्षा (एनटीए के अनुसार)

एजेंसी 20 से 28 जून तक नेट-जेआरएफ परीक्षा कराएगी। प्रतिदिन सुबह 9.30 से 1 और दोपहर 2.30 से 6 बजे तक पेपर होंगे। अभ्यर्थियों के विषयवार पेपर कराए जाएंगे। मालूम हो बीते वर्ष 18 से 22 दिसंबर यह परीक्षा कराई गई थी। सत्तर साल में पहली बार हुआ जबकि यह परीक्षा पांच दिन तक कराई गइ

पढ़ें यह खबर भी साथ........

अब दो सत्रों का समारोह?

कुलपति प्रो. आर .पी. सिंह इस साल जनवरी में दीक्षान्त समारोह कराना चाहते थे। लेकिन राजस्थान हाईकोर्ट से उनके कामकाज पर बीते वर्ष 11 अक्टूबर से रोक लगाई हुई है। ऐसे में नवां दीक्षान्त समारोह नहीं हो पाया है। अब विश्वविद्यालय को सत्र 2017-18 और 2018-19 का दीक्षान्त समारोह एक साथ कराना पड़ेगा। समारोह सालाना परीक्षाओं के खत्म होने और परिणाम निकलने के बाद ही संभव होगा। मालूम हो कि समारोह में छात्रों को परम्परानुसार सफेद कुर्ता-पायजामा और छात्राओं को लाल किनारे वाली सफेद साड़ी पहननी जरूरी होती है।

Published on: