अजमेर

FIRE : अजमेर दरगाह के पास लगी आग, पूरे देश में मचा हड़कंप

फायर बिग्रेड और क्षेत्रवासियों ने आग पर पाया काबू पांचवी मंजिल में लगी थी आग

less than 1 minute read
Dec 26, 2019
Fire : दरगाह के पास मकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Fire : दरगाह के पास मकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी


अजमेर. शहर के दरगाह के पास खादिम के मकान की पांचवी मंजिल पर गुरुवार को सुबह आग लग गई। आग ने शीघ्र ही विकराल रूप धारण कर लिया। तंग गली होने के कारण फायर बिग्रेड भी मौके पर नहीं पहुंच सकी। यह तो गनीमत रही समय रहते क्षेत्रवासी आग फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने काबू पा लिया। अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था।
शहर के ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के गेट नम्बर पांच के पास एक खादिम का मकान बना हुआ है। मकान की पांचवी मंजिल पर बने कमरे में रजाई-गद्दे और अन्य कपड़े रखे हुए थे। गुरुवार को तडक़े क्षेत्रवासियों को कमरे से धुआं निकलते दिखाई दिया। इसकी सूचना मकान मालिक और आस-पास को दी। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। क्षेत्रवासियों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। इस पर चीफ फायर ऑफीसर हबीब खान और दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन मकान संकरी गली में होने के कारण फायर बिग्रेड की गाड़ी वहां तक नहीं पहुंच सकी। इसके कारण क्षेत्रवासियों और फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने अग्नि शमन यंत्र से ही आग पर काबू पा लिया। यह तो गनीमत रही पांचवी मंजिल पर कोई रह नहीं रहा था, अन्यथा गंभीर हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।

Published on:
26 Dec 2019 11:56 am