अजमेर

राजस्थान में पहली बार डीआईजी को 11 महीने बाद फिर बनाया IG, राजेन्द्र सिंह को मिली अजमेर रेंज की कमान

कार्मिक विभाग की सूची के अनुसार राजेंद्र सिंह को अजमेर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
less than 1 minute read
Jul 20, 2025
ajmer Rang new IG
Photo- Social Media

राज्य सरकार ने आइएस, आईपीएस, आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग की सूची के अनुसार राजेंद्र सिंह को अजमेर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। मौजूदा उप महानिरीक्षक ओमप्रकाश का तबादला आर्म्ड बटालियन जयपुर किया गया है।

इसी तरह डूंगरपुर एसपी मोनिका सेन को हाड़ी रानी बटालियन कमांडेंट के पद पर लगाया गया है। यहां तैनात कमांडेंट महावीर सिंह राणावत को पुलिस अधीक्षक एसीबी जयपुर लगाया गया है। ब्यावर एसपी श्याम सिंह का तबादला सीआईडी जयपुर किया गया है। उनके स्थान जयपुर एसपी इंटेलीजेंस रतनसिंह को ब्यावर भेजा गया है। किशनगढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु को एसपी बारां लगाया गया है। राजन दुष्यंत को पीटीएस किशनगढ़ का प्राचार्य लगाया गया है।

प्रशिक्षण के बाद आइएएस गरिमा नरूला को अजमेर उपखंड अधिकारी के पद पर लगाया गया है।आरएएस अधिकारियों में प्रशिक्षणार्थी आस्था शर्मा को उपखंड अधिकारी सावर, नीतू मीना को उपखंड अधिकारी अरांई, करणसिंह को उपखंड अधिकारी निवाई, श्रद्धासिंह को भोपालगढ़ लगाया गया है।

वापस पुलिस महानिरीक्षक पद

कार्मिक विभाग ने पिछले साल 16 अगस्त को डीआइजी ओमप्रकाश (द्वितीय) को अजमेर रेंज उप महानिरीक्षक पद पर लगाया था। ऐसा पहली बार किया गया। जबकि रेंज का पद पुलिस महानिरीक्षक का है। करीब 11 माह बाद सरकार ने अजमेर में पुन: महानिरीक्षक पद पर तैनाती की है।

Published on:
20 Jul 2025 10:53 am