अजमेर

कैब ड्राइवर के साथ मारपीट कर उसे फेंक गए गड्ढे में, टैक्सी लेकर फरार हुए चार युवक, जानिए पूरा मामला

Cab Driver Loot: केन्द्रीय बस स्टैण्ड के सामने सवारी के इंतजार में खड़े कैब चालक से मारपीट कर कार व मोबाइल फोन लूट का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jul 2023, 12:56 PM IST
Rajasthan Police
Rajasthan Police

अजमेर/पत्रिका। Cab Driver Loot: केन्द्रीय बस स्टैण्ड के सामने सवारी के इंतजार में खड़े कैब चालक से मारपीट कर कार व मोबाइल फोन लूट का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।

घटनाक्रम
ब्यावर के सराधना निवासी महेन्द्र कुमार गुर्जर ने रिपोर्ट दी कि वह दौराई निवासी सागर सोनी की टैक्सी कार चलाता है। गत 11 जुलाई की रात करीब सवा 10 बजे अजमेर रोडवेज बस स्टैण्ड पर सवारी बुकिंग के लिए खड़ा था। इसी दौरान 4 युवक आए। उन्होंने नागौर कुचामन सिटी चलने की बात कही। उनसे 2 हजार 700 रुपए किराया तय हुआ। चारों युवक के साथ वह रवाना हुआ। वे सुरसरा में एक होटल पर पानी पीने ठहरे। फिर एक किमी आगे चलने पर एक युवक ने कहा कि तबीयत खराब हो रही है। उसने कार रुकवा ली। इसके बाद चारों उतरे और उसका मोबाइल छीनकर उसे गड्ढे में धक्का देकर कार लेकर कुचामन की तरफ निकल गए।

दोस्त के घर छोड़ गए कार
महेन्द्र ने पुलिस को बताया कि उसने कार मालिक सागर को इसकी सूचना दी। पड़ताल में आया कि रात सवा 12 बजे आरोपियों ने केसरी टोल प्लाजा पर टोल कटवाया। कार पर लिखे मोबाइल नम्बर पर कॉल आया। कॉलर ने मौलासर के पास से बोलना बताकर अपना नाम बाबूखान बताया। उन्होंने बताया कि उसके बेटे के दोस्त आदिल व अन्य रात 2 बजे खराब होने की कहकर कार छोड़ गए थे।

Published on: