8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रियों को बड़ी राहत, राजस्थान के इन स्टेशनों पर मिलेगी 24 घंटे की एम्बुलेंस सुविधा

जयपुर जंक्शन और गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का स्वास्थ्य बिगड़ने पर अब इलाज के लिए डॉक्टर व एम्बुलेंस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 13 Jul 2023, 6:26 PM IST

patrika_news_10.jpg

जयपुर/ पत्रिका। जयपुर जंक्शन और गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का स्वास्थ्य बिगड़ने पर अब इलाज के लिए डॉक्टर व एम्बुलेंस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मरीजों लिए 24 घंटे दोनों स्टेशनों पर एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगी। जिससे उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया जा सकेगा। साथ ही डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद रहेंगे। उनके लिए कियोस्क बनाए जाएंगे। उसमें थोड़ा समय लगेगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में सालाना 500 से ज्यादा लोगों की डूबने से मौत, करंट से बुझते हैं कई चिराग, पढ़ें ये आंकड़े

इस संबंध में जयपुर मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि एम्बुलेंस व्यवस्था तत्काल शुरू हो जाएगी। जिससे यात्री को बीमार या चोटिल होने पर तुरंत रेलवे अस्पताल ले जाया जा सकेगा। मेडिकल यूनिट के लिए मंथन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में रुक नहीं रही साइबर ठगी, तीन वारदात में फिर लाखों की चपत, इन बातों का रखें ध्यान

सांसद बोले, तत्काल लागू करो व्यवस्था
जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा ने बुधवार को जयपुर जंक्शन का दौरा किया। उन्होंने स्टेशन के री-डवलपमेंट कार्य, खातीपुरा, जगतपुरा, दुर्गापुरा, सांगानेर स्टेशन के विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मंडल के डीआरएम नरेंद्र से जयपुर जंक्शन व गांधीनगर स्टेशन पर इमरजेंसी मेडिकल व्यवस्था को तुंरत लागू करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने राजस्थान पत्रिका की पहल को सराहा।

पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
हजारों यात्रियों की पीड़ा को राजस्थान पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया। जिसके बाद रेलवे अधिकारी हरकत में आए और इंतजाम में जुटे हैं। खास बात है कि यात्री को तुरंत इलाज मिल जाएगा। कई बार ट्रेन का संचालन भी प्रभावित होता है। डॉक्टर का इंतजार करना पड़ता है। बुुधवार को एक बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी। ट्रेन 25 मिनट तक जंक्शन पर खड़ी रही।